फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   You will not be allowed to enter the life consecration ceremony without a pass.

Ram Mandir: बिना पास के नहीं मिलेगा प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रवेश, क्यूआर कोड से की जाएगी पहचान

Fri, 19 Jan 2024 09:47 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 19 Jan 2024 09:47 PM IST
विज्ञापन
You will not be allowed to enter the life consecration ceremony without a pass.
राम मंदिर में प्रवेश पास - फोटो : X/@ShriRamTeerth

अयोध्या में राम मंदिर समारोह के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से सभी को न्योता भेजा जा रहा है। इसके अलावा एक प्रवेश पास भी जारी किया गया है। जिस पर क्यूआर कोड के जरिए ही मंदिर परिसर में एंट्री मिलेगी।

विज्ञापन


श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने पोस्ट कर लिखा कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में  आमंत्रित महानुभावों के लिए जानकारी साझा की जा रही है। भगवान रामलला सरकार के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रवेश केवल ट्रस्ट के प्रवेशिका के माध्यम ही संभव है। केवल निमंत्रण पत्र से आगंतुकों को प्रवेश सुनिश्चित नहीं हो पाएगा। प्रवेशिका पर बने क्यूआर कोर्ड के मिलान के पश्चात ही परिसर के प्रवेश मिलेगा। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन की ओर से पहले ही कहा जा चुका है कि प्राण प्रतिष्ठा के दिन यानी 22 जनवरी को अयोध्या में सिर्फ ऐसे ही लोगों की एंट्री होगी जिन्हें निमंत्रण मिला है, लेकिन बावजूद इसके लोग वीआईपी एंट्री के लिए तरह-तरह के जुगत लगा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed