{"_id":"69ecfaa459eecd9506075378","slug":"with-36000-meters-converted-to-smart-meters-the-campaign-has-been-suspended-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-148053-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: 36 हजार मीटर हो गए स्मार्ट तो स्थगित हुआ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: 36 हजार मीटर हो गए स्मार्ट तो स्थगित हुआ अभियान
Sat, 25 Apr 2026 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 25 Apr 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। लंबी खींचतान के बाद जब जिले के 36 हजार मीटर स्मार्ट करने के बाद अभियान स्थगित कर दिया गया है। अब नया बिजली कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं के यहां ही स्मार्ट मीटर लगाया जाएगा। हालांकि, जलने व खराब होने पर भी स्मार्ट मीटर ही बदले जाएंगे।
जिले के चार डिवीजन में में 5.01 लाख बिजली उपभोक्ता पंजीकृत हैं। इन्हें बेहतर बिजली आपूर्ति मुहैया कराने, बिजली चोरी रोकने, समय पर बकाया जमा करने आदि उद्देश्यों से स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पिछले दो साल से चल रही थी। शुरुआती दौर से ही जिलेभर में इसका विरोध जारी है। स्मार्ट मीटर के तेज चलने, बढ़ा हुआ बिल आने आदि तमाम शिकायतें कार्यालयों तक आ रही हैं। अब तक अयोध्या जोन में 1.12 लाख और अयोध्या सर्किल में लगभग 36,000 उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लग चुके हैं। इस बीच सरकार ने अभियान स्थगित करने का निर्णय लिया है, जिससे उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली है। अधिशासी अभियंता मीटर रविकांत ने बताया कि जिले में नए कनेक्शन के लिए रोज 25 से 30 आवेदन आते हैं। इन्हीं उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगेगा। फाल्ट आने पर मीटर बदलने की 7-8 शिकायतें भी आती हैं। इन्हें बदलकर स्मार्ट प्रीपेड मीटर ही लगाने का प्रावधान है। इसके अलावा फिलहाल के लिए अभियान स्थगित है। शासन के निर्देशानुसार अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। अब तक लग चुके स्मार्ट मीटरों को बदलकर पुराने मीटर लगाने के लिए कोई निर्देश नहीं मिले हैं।