फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Weak stones will be removed on first floor of Ram Mandir in Ayodhya

Ayodhya News: राम मंदिर के प्रथम तल पर लगे कमजोर पत्थर निकाले जाएंगे, मोटाई व गुणवत्ता पाई गई कम

Thu, 07 Nov 2024 05:43 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 07 Nov 2024 05:43 PM IST
सार

बैठक में निर्णय लिया गया कि राम मंदिर के प्रथम तल पर लगे कमजोर पत्थर निकाले जाएंगे। इनमें कुछ की मोटाई व गुणवत्ता कम पाई गई है। इनके स्थान पर मकराना के पत्थर लगेंगे। 

विज्ञापन
Weak stones will be removed on first floor of Ram Mandir in Ayodhya
अयोध्या धाम में श्री राम मंदिर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रामनगरी अयोध्या स्थित राम मंदिर के प्रथम तल पर कुछ पत्थर ऐसे लग गए हैं, जिनकी मोटाई कम है। गुणवत्ता भी ठीक नहीं है। बताया जा रहा है कि ये पुराने पत्थर हैं। अब इन पत्थरों को निकालकर इनके स्थान पर मकराना के पत्थर लगाए जाएंगे। यह निर्णय राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक के पहले दिन लिया गया है। समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने इसका खुलासा किया है। बताया कि जिन पत्थरों की मोटाई कम है, उन्हें बदल दिया जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 800 मीटर लंबे परकोटा में रामकथा आधारित 80 म्यूरल यानी भित्ति चित्र बनाए जाने हैं। ये सभी म्यूरल कांस्य पर बनने हैं। इन्हें पत्थरों पर चिपकाया जाएगा। इनमें से 10 म्यूरल बनकर आ गए हैं। एक म्यूरल लगा भी दिया गया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: गरीब बच्चों के लिए स्कूलों में प्रवेश का मौका, इस तरह कर सकते हैं अप्लाई; पढ़ें पूरी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

सावधानियां बरतने को लेकर भी हुई चर्चा

म्यूरल लगाने के बाद क्या-क्या सावधानियां बरतनी होंगी ? बैठक में इस पर भी चर्चा की गई। राम मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को लंबी दूरी तक पैदल न चलने पड़े, इसके लिए मंदिर के निकट ही एक ऐसा भवन निर्मित किया जा रहा है, जहां श्रद्धालु अपने जूता-चप्पल जमा कर सकेंगे। इस भवन में एक बार में छह से 10 हजार जोड़ी जूता-चप्पल जमा किया जाएगा। 


यह भी पढ़ेंः- UP: सपा कार्यालय के बाहर लगा एक और पोस्टर... बटेंगे तो सिलेंडर 1200 में मिलेगा, एक रहेंगे तो 400 में

कार्यदायी संस्था के इंजीनियर मौजूद रहे

दर्शन के बाद बाहर निकलते ही श्रद्धालु जूता-चप्पल पहनकर कुबेर टीला व परिसर में बने अन्य मंदिरों तक जा सकेंगे। इससे उन्हें लंबी दूरी तक नंगे पांव नहीं चलना पड़ेगा। बैठक में राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ अनिल मिश्र, मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव, मंदिर के आर्किटेक्ट आशीष सोमपुरा सहित कार्यदाई संस्था के इंजीनियर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed