फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Wait for Darshan at Sub-Temples Lengthens; Preparations Underway to Open in May

Ayodhya News: उप मंदिरों में दर्शन का बढ़ा इंतजार, मई में खोलने की तैयारी

Thu, 09 Apr 2026 10:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 09 Apr 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
Wait for Darshan at Sub-Temples Lengthens; Preparations Underway to Open in May
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि परिसर में बन रहे उप मंदिरों में दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं का इंतजार बढ़ गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि अब मई के प्रथम सप्ताह में उप मंदिरों में दर्शन शुरू किया जाएगा। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र की अध्यक्षता में तीन दिनों तक चलने वाली समिति की बैठक शुक्रवार से शुरू हो रही है। इसमें इस पर निर्णण लिया जाएगा। बैठक में उप मंदिरों के उद्घाटन की तिथि तय करने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था पर भी विस्तृत मंथन होगा।
विज्ञापन

इससे पहले यह जानकारी सामने आई थी कि रामनवमी मेले के बाद उप मंदिरों में दर्शन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। रामनवमी का मेला पिछले 27 मार्च को समाप्त हो गया है। मेला समाप्त हुए एक पखवाड़ा बीतने को है, लेकिन अब तक उप मंदिराें को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाने की कोई योजना सार्वजनिक नहीं की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, जब सभी उप मंदिरों के शिखर पर ध्वजारोहण की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, तब मंदिर खोले जाएंगे। अभी गणेश, शिव, शेषावतार व माता भगवती के मंदिर में शिखर पर ध्वजारोहण शेष है।
विज्ञापन

माह के अंत तक सभी मंदिरों में ध्वजारोहण करने की योजना है। ऐसे में उप मंदिरों को मई में खोलने की योजना बन रही है। सूत्रों के अनुसार, उप मंदिरों के निर्माण कार्य पूरे हो गए हैं, कुछेक में फिनिशिंग का काम चल रहा है। कई जगह अभी कार्यदायी संस्थाओं के केबिल बिछी है, मलबा भी है। कुछ जगहों पर स्केप होल्डिंग भी नहीं हटाई गई है। ऐसे में व्यवस्थाओं को सुचारु बनाने के लिए ट्रस्ट की ओर से लगातार समीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीड़ नियंत्रण को लेकर बन रही विशेष योजना
- राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से दर्शन व्यवस्था, प्रवेश-निकास मार्ग और भीड़ नियंत्रण को लेकर विशेष योजना तैयार की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सुरक्षा एजेंसियां भी सुरक्षा का प्लान तैयार कर रही हैं। एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे का कहना है कि सभी उप मंदिरों में दर्शन शुरू होने पर श्रद्धालुओं का प्रवाह पूरे मंदिर परिसर में हो जाएगा। ऐसे में सुरक्षा एक अहम चुनौती होगी, इसका प्लान तैयार किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालु सुगमतापूर्वक सभी मंदिरों में दर्शन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed