फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Vice Chancellor's conference from today, Governor will attend

Ayodhya News: कुलपति सम्मेलन आज से, शामिल होंगी राज्यपाल

Wed, 12 Feb 2025 10:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 12 Feb 2025 10:01 PM IST
विज्ञापन
Vice Chancellor's conference from today, Governor will attend
कुमारगंज। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 13 फरवरी को कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में आयोजित हो रहे 48वें कुलपति सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी। राज्यपाल के आगमन की तैयारियों को लेकर विवि के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन


सम्मेलन के दौरान राज्यपाल विश्वविद्यालय में बलदाऊ वाटिका का शिलान्यास करेंगी। राज्यपाल उत्कृष्ट कार्य करने वाले कृषि विज्ञान केंद्रों को भी पुरस्कृत करेंगी। साथ ही राज्य पुरस्कार, बेस्ट पीएचडी थीसिस का अवार्ड व राज्य स्तर पर भाषण प्रतियोगिता में चयनित छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के तौर पर कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही व भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के उप महानिदेशक डॉ. आरसी अग्रवाल शिरकत करेंगे।
विज्ञापन


कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह ने मुख्य कार्यक्रम स्थल एग्री बिजनेस मैनेजमेंट के प्रेक्षागृह व बलदाऊ वाटिका का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कुलपति ने बताया कि सम्मेलन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। इस सम्मेलन में देशभर के 35 से अधिक कृषि विश्वविद्यालयों के कुलपति हिस्सा ले रहे हैं। सम्मेलन में यूपी के शिक्षण संस्थान एवं आईसीएआर के रिसर्च संस्थानों के बीच आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए एमओयू साइन होंगे। दो दिन तक चलने वाले सम्मेलन में आए हुए सभी वक्ता एग्री टूरिज्म विषय पर भी मंथन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का आगमन सुबह 11 बजे होगा। दोपहर 12:30 बजे राज्यपाल का काफिला लखनऊ के लिए रवाना हो जाएगा। सम्मेलन में ताइवान इको-टूरिज्म एसोसिएशन व नेशनल आई-लान यूनिवर्सिटी ताइवान के कार्यकारी निदेशक डॉ. युंग-सोंग चेन और कृषि एवं ग्रामीण पर्यटन सहकारी संघ लिमिटेड पुणे के प्रबंध निदेशक पांडुरंग थावरे और एसकेएनएयू जोबनर के कुलपति डॉ. बलराज सिंह मुख्य वक्ता के तौर पर विचारों को साझा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed