फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Uproar in Municipal Corporation board meeting, two councillors resign

Ayodhya News: नगर निगम की बोर्ड बैठक में हंगामा, दो पार्षदों ने दिया इस्तीफा

Mon, 23 Feb 2026 09:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 23 Feb 2026 09:12 PM IST
विज्ञापन
Uproar in Municipal Corporation board meeting, two councillors resign
28- बैठक में मौजूद पार्षद व निगम के अधिकारी - नगर निगम
अयोध्या। नगर निगम की सोमवार को हुई 11वीं बोर्ड बैठक हंगामेदार रही। पार्षदों ने क्षेत्रीय समस्याओं की सुनवाई न होने का आरोप लगाते हुए विरोध दर्ज कराया। देवकाली के पार्षद अनुज दास और अभिराम दास वार्ड के पार्षद सुल्तान अंसारी ने नाराजगी जताते हुए इस्तीफा दे दिया और बैठक बीच में ही छोड़कर चले गए। दोनों भाजपा पार्षदों ने अपने क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए बजट न मिलने का आरोप लगाया है। हंगामे के बीच सदन ने यह निर्णय लिया कि यदि किसी निर्माण व अन्य कार्य की निविदा 15 प्रतिशत से कम पर डाली जाती है तो उसकी विशेष जांच कराई जाएगी। नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने पार्षदों के इस्तीफा सौंपने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई बैठक की शुरुआत में पिछली कार्यवाही की पुष्टि की गई। इसके बाद नगर निगम की गोपनीयता भंग होने का मुद्दा उठा, जिस पर कड़ा रुख अपनाने का निर्णय लिया गया। नगर निगम के 19 चौराहों पर लागू इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) की सफलता पर संतोष जताया गया। आपातकालीन परिस्थितियों में मिली सहायता के आंकड़ों को सकारात्मक बताया गया। ऊदा देवी के नाम पर एक चौराहे का नामकरण और नगर में अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने का प्रस्ताव भी रखा गया। अशफाक उल्ला खान की आदमकद प्रतिमा लगवाने की भी मांग की गई। बैठक में विद्याकुंड, सीताकुंड और दशरथकुंड की सफाई नगर निगम कर्मियों से कराने का निर्णय लिया गया। विस्तारीकरण क्षेत्र में ग्राम समाज की जमीन चिह्नित कर निगम के कब्जे में लेने का प्रस्ताव भी पारित हुआ। नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने बताया कि डेकोरेटेड विद्युत पोल लगाने के लिए 150 स्थान चिह्नित कर लिए गए हैं। खराब लाइटों की मरम्मत संस्था के माध्यम से कराई जाएगी और इस संबंध में पार्षदों व वेंडर्स की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक का संचालन अपर आयुक्त सुमित कुमार ने किया। इस मौके पर उपसभापति राजेश गौड़, जयनारायण सिंह रिंकू, पार्षद बृजेंद्र सिंह, सांसद प्रतिनिधि जाफर मीशम, अपर नगर आयुक्त डॉ. नागेंद्र नाथ, भारत भार्गव, रामभवन यादव, विशाल पाल, विनय जायसवाल, अभय श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


नाराज पार्षदों को मनाने का प्रयास जारी: महापौर
बैठक के दौरान कुछ पार्षदों की नाराजगी सामने आई है। उनकी आपत्तियों और क्षेत्रीय समस्याओं को गंभीरता से लिया जा रहा है। सभी जनप्रतिनिधियों को साथ लेकर समाधान निकाला जाएगा और संवाद के माध्यम से उन्हें मनाने का प्रयास जारी है। - गिरीशपति त्रिपाठी, महापौर
विज्ञापन
विज्ञापन



विधायक को कुछ घंटे पहले दी गई सूचना
बैठक में अयोध्या विधायक वेदप्रकाश गुप्ता भी शामिल नहीं हुए। उन्होंने बताया कि बैठक के दिन ही उन्हें सुबह लगभग साढ़े 11 बजे बोर्ड बैठक की सूचना दी गई। इस पर उन्होंने नगर आयुक्त से नाराजगी भी जताई। चूंकि उनके पहले से कार्यक्रम तय थे, इस वजह से वह बैठक में शामिल नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि यदि वह बैठक में गए होते तो विकास कार्यों पर कुछ सकारात्मक चर्चा हो सकती थी। उधर, बैठक में एक पार्षद ने भी विधायक को समय से सूचना न देने का मुद्दा उठाया था।


स्वच्छता पर सख्ती, भुगतान रोका



स्वच्छता रैंकिंग में टॉप-10 में स्थान पाने के लक्ष्य के साथ जनसहयोग बढ़ाने और जिम्मेदारों को विशेष प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया गया। लापरवाही बरतने वाली दो कंपनियों का 15 दिन का भुगतान काट दिया गया। रमजान के दौरान सुबह तीन बजे से 5:30 बजे तक जलापूर्ति सुनिश्चित करने और धार्मिक स्थलों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाने का भी फैसला हुआ। सदन ने साकेतपुरी कॉलोनी को नगर निगम के हवाले करने के प्रस्ताव को अनुमोदन प्रदान किया। इस मौके पर पेयजल, सफाई तथा विद्यालयों के सुंदरीकरण में कार्यदायी संस्था की ओर से बरती जा रही लापरवाही पर नाराजगी जताई गई।

अयोध्या का तेजी से हो रहा विकास
महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि राममंदिर निर्माण के बाद अयोध्या आध्यात्मिक राजधानी के साथ आर्थिक पुनर्जागरण का केंद्र बनी है। उन्होंने भारतीय प्रबंधन संस्थान लखनऊ के सर्वेक्षण का हवाला देते हुए कहा कि प्रतिदिन करीब दो लाख श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं। इससे दुकानदारों की कमाई में पांच गुना की वृद्धि हुई है। होटल, परिवहन, दुकान व अन्य सेवाओं में वृद्धि के साथ छोटे उद्योगों की संख्या भी बढ़ी है। इससे लगभग 1.20 लाख रोजगार की संभावनाएं सृजित हुई हैं। उन्होंने इसे टेंपल इकोनॉमी मॉडल की सफलता बताया। महापौर ने कहा कि जलवानपुरा, जनौरा, मधवा, गद्दोपुर समेत अन्य स्थानों पर जल भराव की समस्या पर काफी हद तक नियंत्रण कर लिया गया है।


यह प्रस्ताव हुए पारित
साकेतपुरी कॉलोनी को नगर निगम के हवाले करना
विद्याकुंड, सीताकुंड और दशरथकुंड की सफाई नगर निगम कर्मियों से कराना
विस्तारीकरण क्षेत्र में ग्राम समाज की जमीन चिह्नित कर निगम के कब्जे में लेनाऊदा देवी के नाम पर चौराहे का नामकरण व शहर में अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करनास्वतंत्रता सेनानी अशफाक उल्ला खां की आदमकद प्रतिमा लगाने की उठी मांग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed