फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   UP Dialogue' event features discussions ranging from heritage to global identity

Ayodhya News: यूपी डायलॉग के आयोजन में विरासत से वैश्विक पहचान तक चर्चा

Sun, 01 Nov 2026 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 01 Nov 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
UP Dialogue' event features discussions ranging from heritage to global identity
63- यूपी डायलॉग कार्यक्रम में मौजूद महापौर व अन्य अति​थि- सूचना विभाग

विज्ञापन
अयोध्या। फ्रेंड्स ऑफ यूपी ने रविवार को अयोध्या के एक प्रतिष्ठित होटल में यूपी डायलॉग : अयोध्या अध्याय-9 का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का मुख्य विषय अयोध्या : विरासत से वैश्विक पहचान तक रहा। संवाद में बीते एक दशक में अयोध्या के आध्यात्मिक, सामाजिक, आर्थिक और बुनियादी ढांचे में आए परिवर्तनों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, महंत रामदास और प्रो. मनोज छापड़िया मुख्य वक्ता एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने बीते दस वर्षों में अयोध्या क्षेत्र के बुनियादी ढांचे में आए परिवर्तन पर अपने विचार रखे। उन्होंने सड़क, रेल और हवाई संपर्क के विस्तार, घाटों के कायाकल्प तथा नगरीय सुविधाओं में हुए सुधार का उल्लेख किया। महंत रामदास ने अयोध्या में आध्यात्मिक परिवर्तन पर अपना आशीर्वचन दिया। उन्होंने तीर्थाटन और पर्यटन से बढ़ी आर्थिक गतिविधियों, स्थानीय व्यापार के विस्तार और रोजगार के नए अवसरों को रेखांकित किया। यूपी डायलॉग प्रदेश के विभिन्न शहरों की विरासत, विकास और भविष्य की संभावनाओं पर सार्थक संवाद स्थापित करने की एक पहल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed