फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   UP: CM celebrates Diwali in Nishad Basti, shares refreshments with saints; praises cleanliness

UP : सीएम योगी ने निषाद बस्ती में मनाई दीपावली, संतों से कहा-यह समय निश्चिंत होकर सोने का नहीं...पढ़ें बयान

Wed, 22 Oct 2025 10:30 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: आकाश द्विवेदी Updated Wed, 22 Oct 2025 10:30 PM IST
सार

सीएम सुबह मातगैड़ मोहल्ला देवकाली और फिर कंधरपुर (मांझी नगर), निषाद बस्ती (वार्ड संख्या-1 अभिराम दास) पहुंचे। यहां उन्होंने घर-घर जाकर मिठाई और फलों की टोकरी दी।

विज्ञापन
UP: CM celebrates Diwali in Nishad Basti, shares refreshments with saints; praises cleanliness
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या की निषाद और मलिन बस्ती में दिवाली मनाई। उन्होंने बच्चों को मिठाई और उपहार दिए। सीएम ने कहा कि हर घर में दीप जरूर जलने चाहिए, क्योंकि दीप अयोध्या के प्रतीक बनेंगे और उनके माध्यम से मां लक्ष्मी का यहां आगमन होगा। सौभाग्य की बात है कि दिवाली के पावन अवसर पर मुझे अयोध्या धाम की निषाद बस्ती में आने का अवसर मिला है।

विज्ञापन


सीएम ने रामनगरी के संतों संग बैठक कर समाज को जागरूक रहने की सीख दी और कहा कि यह समय निश्चिंत होकर सोने का नहीं, बल्कि रामराज्य की स्थापना के लिए सक्रिय होने का है। उन्होंने संतों के साथ अल्पाहार भी किया। 
विज्ञापन


सीएम सुबह मातगैड़ मोहल्ला देवकाली और फिर कंधरपुर (मांझी नगर), निषाद बस्ती (वार्ड संख्या-1 अभिराम दास) पहुंचे। यहां उन्होंने घर-घर जाकर मिठाई और फलों की टोकरी दी। बच्चों को टॉफी, चॉकलेट और फुलझड़ियां बांटीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि श्रीराम जब वनवास जा रहे थे, तब सबसे पहले मित्रता और सहयोग के लिए निषादराज ही आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्रेतायुग से चली यह मैत्री आज भी अयोध्या धाम के दीपोत्सव के माध्यम से आगे बढ़ रही है। दीपोत्सव ही आज की दिवाली है। इस उत्सव का आनंद तब और बढ़ जाता है, जब हम सब मिलकर इसमें सहभागी बनते हैं। सीएम ने निषाद बस्ती की सफाई व्यवस्था को सराहा। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर भारतवासी को स्वच्छता के प्रति आग्रही बनाया है।


समय निश्चिंत होकर सोने का नहीं
कारसेवकपुरम में संतों के साथ बैठक में कहा कि यदि हम समाज को जोड़ने का कार्य करेंगे तो रामराज आने से कोई ताकत रोक नहीं सकता। यह आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना और रामराज्य की अवधारणा को साकार करेगा। अक्सर ऐसा होता है कि जब कोई उपलब्धि हमारे सामने आ जाती है तो हम निश्चिंत होकर सोते हैं, तभी हमारे साथ धोखा होता है। यह समय सोने का नहीं है। सीएम ने राम कथा पार्क के हेलीपैड के पास नगर निगम के 150 सफाई कर्मचारियों और 50 नाविकों को सम्मानित भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed