{"_id":"6a34ec44953258b88b082d14","slug":"up-access-police-services-from-the-comfort-of-your-home-via-this-app-no-need-to-visit-the-police-station-anym-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: इस ऐप से घर बैठे मिल रहीं पुलिस सेवाएं, अब थाने जाने की जरूरत नहीं; जानें कैसे इस्तेमाल करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: इस ऐप से घर बैठे मिल रहीं पुलिस सेवाएं, अब थाने जाने की जरूरत नहीं; जानें कैसे इस्तेमाल करें
Fri, 19 Jun 2026 12:44 PM IST
Akash Dwivedi
डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Fri, 19 Jun 2026 12:44 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश पुलिस का मोबाइल ऐप नागरिकों को घर बैठे कई महत्वपूर्ण सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। इसके माध्यम से शिकायत दर्ज कराना, गुम या चोरी हुए मोबाइल को ब्लॉक कराना और आवेदन की स्थिति जानना संभव है। डिजिटल व्यवस्था से पारदर्शिता बढ़ी है और लोगों का समय भी बच रहा है।
विज्ञापन
UP Cop App
- फोटो : पुलिस विभाग
विस्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस की UP Cop App आम लोगों के लिए कई महत्वपूर्ण सेवाओं का माध्यम बनती जा रही है। ऐप के जरिए नागरिक घर बैठे विभिन्न पुलिस सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं, जिससे थानों के बार-बार चक्कर लगाने की जरूरत कम हो रही है।
विज्ञापन
पुलिस द्वारा जारी जागरूकता वीडियो में बताया गया है कि ऐप के माध्यम से विभिन्न प्रकार की शिकायतें दर्ज कराई जा सकती हैं। इसके अलावा चोरी या गुम हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक कराने जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। नागरिक अपनी शिकायतों और आवेदनों की स्थिति की जानकारी भी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
वीडियो में कहा गया है कि डिजिटल माध्यम से सेवाएं उपलब्ध होने से लोगों का समय बच रहा है और पुलिस सेवाओं तक पहुंच आसान हुई है। प्रदेश पुलिस नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में UP Cop App का उपयोग करने की अपील कर रही है, ताकि उन्हें आवश्यक सेवाएं तेजी और पारदर्शी तरीके से मिल सकें।
विज्ञापन