फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Two ponds will be rejuvenated at a cost of Rs 6 crore

Ayodhya News: छह करोड़ रुपये की लागत से दो कुंडों का होगा कायाकल्प

Tue, 30 Dec 2025 09:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 09:49 PM IST
विज्ञापन
Two ponds will be rejuvenated at a cost of Rs 6 crore
30 कुंड के नवनिर्माण का शिलान्यास करते महापौर - नगर निगम
अयोध्या। नगर निगम छह करोड़ रुपये की लागत से नगर में दो प्रमुख कुंडों का कायाकल्प कराएगा। महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने समारोहपूर्वक इसका शिलान्यास किया। इस दौरान चौपाल लगा कर जनसुनवाई की। प्रकाश और पेयजल समेत कई समस्याओं का समाधान किया।
विज्ञापन



महापौर ने झलकारी बाई वार्ड के कुशमाहा में अष्टभुजा देवी मंदिर में 2.64 करोड़ रुपये की लागत से दुर्गा कुंड के नवनिर्माण कार्य का शिलान्यास किया। यह काम छह माह में पूरा होना है। इस मौके पर पार्षद खुशीराम, हेमंत जायसवाल, आलोक द्विवेदी, रामकुमार, शोभाराम, त्रिभुवन, मनिंदर सिंह, गुड्डू यादव, मंदिर के महंत रोहित दास, योगेंद्र वर्मा, राजबक्स सिंह, राजकपूर सिंह व परशुराम मौजूद रहे।
विज्ञापन



इसी कड़ी में लाला लाजपत राय वार्ड के बड़ा गद्दोपुर में अमृत-2 परियोजना के तहत अमृत जलाशय सुखसागर का शिलान्यास किया। उन्होंने तालाब के सुंदरीकरण कार्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने का निर्देश दिया। यह काम नौ माह में पूरा होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर सिल्ट हटाकर बांध का निर्माण, बाउंड्री वॉल, दो घाट, पाथ-वे, शौचालय, चेंजिंग रूम, पेयजल व्यवस्था, सेप्टिक टैंक, रिचार्ज पिट, स्ट्रीट लाइट, बेंच व उद्यान की स्थापना की जाएगी। इसके अलावा भगवान शंकर की फौव्वारायुक्त प्रतिमा स्थापित होगी।


इस मौके पर ब्लाॅक प्रमुख अभिषेक सिंह, पार्षद राम तीर्थ, रमाशंकर निषाद, अपर नगर आयुक्त भारत भार्गव, सहायक अभियंता भारत वर्मा व अवर अभियंता अमित जायसवाल, मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed