फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Two named accused taken into custody, interrogation underway

Ayodhya News: हिरासत में लिए गए दो नामजद आरोपी, चल रही पूछताछ

Sun, 26 Oct 2025 09:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 26 Oct 2025 09:06 PM IST
विज्ञापन
Two named accused taken into custody, interrogation underway
अयोध्या। कोतवाली अयोध्या के पठखौली के पास हिस्ट्रीशीटर संदीप मिश्रा को गोली मारने के मामले दो नामजद आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ करके उनकी भूमिका की जांच की जा रही है। साक्ष्य मिलने पर उनके चालान का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

पूराकलंदर क्षेत्र के अंजना, दतिया निवासी संदीप मिश्रा, पाठक का पुरवा निवासी सत्यम पाठक और अपने भाई कुलदीप मिश्रा के साथ निमंत्रण कार्ड बांटकर लौटे थे। आरोप है कि पठखौली के पास इसी गांव निवासी रवि पाठक, गोलू पाठक, दतिया निवासी अनिल मिश्रा और नरियांवा निवासी मयंक सिंह अपने तीन अन्य साथियों के साथ एसयूवी और मोटरसाइकिल से आए।
विज्ञापन

उन्हें रोककर गाली देने लगे। इसी बीच रवि पाठक ने उनके भाई संदीप के ऊपर फायर कर दिया। उनकी जांघ, कान और कंधे के पास गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज दर्शननगर से उन्हें ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने शनिवार की रात सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी मयंक सिंह और गोलू पाठक को रात में हिरासत में लिया गया था। वहीं, फोरेंसिक टीम ने शनिवार और रविवार को घटनास्थल का निरीक्षण करके मौके से साक्ष्य जुटाए। जांच के लिए नमूने एकत्र किए हैं। एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि हिरासत में लिए गए दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। सीडीआर निकलवाया गया है। बीटीएस लोकेशन निकलवाई जा रही है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं।

गोली निकलने से असलहे की मिलेगी जानकारी
शनिवार की रात और रविवार को दिन भर में घायल संदीप मिश्रा का ऑपरेशन नहीं हो सका। इस वजह से जांघ में फंसी गोली नहीं निकाली जा सकी। इस वजह से फायर करने वाले असलहे की जानकारी भी नहीं मिल सकी। पुलिस सूत्रों के अनुसार असलहे की जानकारी होने पर उसके स्रोत का पता लगाया जाएगा।


आरोपी मयंक सिंह का भी है आपराधिक इतिहास
आरोपी मयंक सिंह का पहले से भी आपराधिक इतिहास है। 10 दिसंबर, 2023 को पूराकलंदर पुलिस ने उसे अवैध असलहों के साथ गिरफ्तार किया था। 16 जून को गांव निवासी आदित्य सिंह ने मयंक के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कराया है। वर्ष 2020 में नरियांवा निवासी सत्यसेन सिंह ने जानलेवा हमला करने, नौ अक्तूबर को सोहन ने अपने बेटे को एसयूवी से कुचलने का प्रयास करने का मुकदमा दर्ज कराया है। 12 अक्तूबर, 2023 को सुल्तानपुर के कूरेभार थाने की पुलिस ने भी मुठभेड़ में आरोपी मयंक सिंह को असलहों के साथ गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed