फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Two blocks get new Block Development Officers; posting for the third expected soon

Ayodhya News: दो ब्लॉकों को मिले नए खंड विकास अधिकारी, तीसरे की पोस्टिंग जल्द

Tue, 14 Jul 2026 09:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 09:33 PM IST
विज्ञापन
Two blocks get new Block Development Officers; posting for the third expected soon
अयोध्या। जिले में लंबे समय से रिक्त चल रहे खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) के पदों पर तैनाती की प्रक्रिया तेज हो गई है। गैर जनपदों से स्थानांतरित होकर आए तीन बीडीओ में से दो को जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की मंजूरी के बाद नई तैनाती मिल गई है, जबकि तीसरे अधिकारी की पोस्टिंग अभी लंबित है। माना जा रहा है कि एक-दो दिन के भीतर उनका भी तैनाती आदेश जारी हो सकता है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद अखिलेश गुप्त को रुदौली विकासखंड तथा रामआशीष यादव को मसौधा विकासखंड का खंड विकास अधिकारी बनाया गया है। वहीं आगरा से स्थानांतरित होकर आए गणेशदत्त शुक्ल की तैनाती को लेकर अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। विकास भवन में चर्चा है कि उन्हें सोहावल या मवई विकासखंड की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
विज्ञापन


अब तक रुदौली ब्लॉक का अतिरिक्त प्रभार अमानीगंज के बीडीओ सूर्य प्रसाद मिश्र के पास था, जबकि मसौधा ब्लॉक का कार्यभार मया के बीडीओ विकास मिश्र देख रहे थे। नए अधिकारियों की नियुक्ति के बाद दोनों अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी से राहत मिल जाएगी और वे केवल अपने मूल विकासखंडों का कार्य संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, गणेशदत्त शुक्ल की तैनाती का मामला प्रशासनिक परिस्थितियों के कारण अभी रुका हुआ है। सोहावल विकासखंड में पूर्णकालिक बीडीओ की नियुक्ति तब तक संभव नहीं मानी जा रही है, जब तक जिला मुख्यालय से संबद्ध अनुपम वर्मा प्रशिक्षण के लिए कार्यमुक्त नहीं हो जाते।


गौरतलब है कि आईएएस में चयन से पहले अनुपम वर्मा सोहावल विकासखंड में बीडीओ के पद पर कार्यरत थे। वर्तमान में वह प्रशिक्षण की प्रतीक्षा में जिला मुख्यालय से संबद्ध हैं। उनके प्रशिक्षण पर रवाना होने के बाद ही संबंधित विकासखंड में स्थायी तैनाती का रास्ता साफ होगा। ऐसे में गणेशदत्त शुक्ल की पोस्टिंग को लेकर प्रशासनिक स्तर पर जल्द फैसला होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed