फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Truck driver and cleaner injured in the accident, referred

Ayodhya News: हादसे में ट्रक ड्राइवर व खलासी घायल, रेफर

Fri, 11 Apr 2025 08:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 11 Apr 2025 08:15 PM IST
विज्ञापन
Truck driver and cleaner injured in the accident, referred
कुमारगंज। अयोध्या-रायबरेली रोड पर शुक्रवार सुबह हुए हादसे में ट्रक के चालक व खलासी घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि अयोध्या की ओर जगदीशपुर जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर विश्वविद्यालय के बीज विधायन संयंत्र की बाउंड्री तोड़ते हुए परिसर में घुस गया। हादसे में ड्राइवर इस्लाम बेग, निवासी पूरे मंगा, थाना मोहनगंज, जनपद अमेठी ट्रक में फंस गया। खलासी सत्रोहन गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके कृषि विश्वविद्यालय चौकी इंचार्ज अभय सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ पहुंचे और मामले की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। काफी मशक्कत के बाद ड्राइवर को गाड़ी से बाहर निकाला गया। दोनों घायलों को चिकित्सालय पहुंचाया गया। चौकी इंचार्ज अभय सिंह ने बताया कि हादसा सुबह करीब 5:30 बजे हुआ। प्रारंभिक जांच के अनुसार, ट्रक को खलासी सत्रोहन चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed