Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Tribute ceremony today on the martyrdom centenary of Guru Tegh Bahadur Sahib

Ayodhya News: गुरु तेग बहादुर साहिब की शहीदी शताब्दी पर श्रद्धांजलि समारोह आज

Thu, 27 Nov 2025 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Tribute ceremony today on the martyrdom centenary of Guru Tegh Bahadur Sahib
सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता करते महापौर गिरीश पति त्रिपाठी। - फोटो : सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता करते महापौर गिरीश पति त्रिपाठी।
अयोध्या। गुरु तेग बहादुर साहिब की शहीदी शताब्दी पर विशेष श्रद्धांजलि और शहीदी स्मरण कार्यक्रम शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम शुक्रवार, शाम 6 बजे देवकाली बाईपास स्थित संघ कार्यालय, साकेत निलयम में होगा। आयोजन की जानकारी महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने सर्किट हाउस में पत्रकारों को दी।
विज्ञापन

महापौर ने बताया कि कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक कौशल के मार्गदर्शन में गुरु तेग बहादुर साहिब सेवा समिति के जरिये आयोजित किया जा रहा है। इसमें अयोध्या सहित आसपास के जिलों से सिख समुदाय के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल होंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में गुरु ग्रंथ साहिब की सवारी बैंडबाजा, संगत और पुष्प वर्षा के साथ सुशोभित की जाएगी। नजर बाग गुरुद्वारे के ज्ञानी नवनीत सिंह नीशू ने बताया कि गुरु के बलिदान की स्मृति में सोदर रेहरास साहिब का पाठ, कीर्तन, अरदास, नाट्य प्रस्तुति एवं प्रतिष्ठित वक्ताओं का प्रवचन आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर साहिब की शहादत धार्मिक स्वतंत्रता, मानव अधिकारों और सत्य के लिए सर्वोच्च त्याग का प्रतीक है, जिसे समाज को प्रेरणा के रूप में ग्रहण करना चाहिए। प्रेसवार्ता के दौरान सरदार सुरेंद्रपाल सिंह बक्शी, भाजपा नेता अवधेश वर्मा, सरदार तेजिंदर पाल सिंह, सरदार सतवीर सिंह, गुरमीत सिंह, सरदार जसवीर सिंह, ऋषिराज सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed