फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Three shops caught fire due to short circuit, causing loss of Rs 10 lakh

Ayodhya News: शार्ट सर्किट से तीन दुकानों में लगी आग, 10 लाख का नुकसान

Wed, 22 Oct 2025 08:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 22 Oct 2025 08:28 PM IST
विज्ञापन
Three shops caught fire due to short circuit, causing loss of Rs 10 lakh
55-चौक में आग बुझाने में जुटे लोग।-संवाद
अयोध्या। शहर के चौक क्षेत्र स्थित गुदड़ी बाजार में मंगलवार रात लगभग 12 बजे शाॅर्ट सर्किट से इलेक्ट्रॉनिक्स समेत तीन दुकानों में आग लग गई। थोड़ी देर में लपटेंं ऊपर स्थित मकान तक पहुंच गईं। घटना में तीनों दुकानों में रखा लगभग 10 लाख का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

गुदड़ी बाजार निवासी अनिल साहू के मकान में उनके दो अन्य भाई अंकित साहू और अश्विनी साहू सामूहिक रूप से रहते हैं। इसी मकान में अनिल की इलेक्ट्रॉनिक्स, अंकित की फर्नीचर और अश्विनी की जनरल स्टोर की दुकान संचालित है। मंगलवार की रात 12:50 बजे शार्ट सर्किट से इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में आग लग गई। मकान से धुआं उठने पर आसपास के लोग भी इकट्ठा हुए। चौकी इंचार्ज चौक धर्मेंद्र मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर आए और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
विज्ञापन

चार फायर टेंडर के साथ अग्निशमन विभाग की टीम आई और रेस्क्यू शुरू हुआ। थोड़ी देर में ही प्रथम तल स्थित मकान और बगल के हर्षित साहू के मकान में भी आग पहुंच गई, जिससे मकानों में भी नुकसान हुआ। इंस्पेक्टर अश्विनी पांडेय ने बताया कि दुकान स्वामियों ने लगभग 10 लाख रुपये के नुकसान होने का दावा किया है। कड़ी मशक्कत के बाद रात में ही आग बुझा ली गई है। इस दौरान अग्निशमन विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed