फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   There will be daily worship in temples, public darshan is under consideration

Ayodhya News: रोज होगा मंदिरों में पूजन, जनता दर्शन विचाराधीन

Wed, 28 May 2025 08:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 28 May 2025 08:22 PM IST
विज्ञापन
There will be daily worship in temples, public darshan is under consideration
अयोध्या। राम जन्मभूमि परिसर के देवालयों में प्राण प्रतिष्ठा के बाद रोजाना पूजन-अर्चन का क्रम शुरू हो जाएगा, लेकिन जनता दर्शन कब से होगा यह विचाराधीन है। परिसर के देवालयों में श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन की अनुमति अभी नहीं दी जाएगी। वहीं यह तय है कि राम मंदिर के प्रथम तल पर विराजमान होने जा रहे राम दरबार के दर्शन के लिए सीमित संख्या में श्रद्धालु जा सकेंगे।
विज्ञापन


प्राण प्रतिष्ठा के बाद देवालयों में पूजन के लिए 14 पुजारियों की और नियुक्ति की जा रही है। राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि पहले हमारी योजना थी कि पांच जून को प्राण प्रतिष्ठा के बाद देवालयों को दर्शन के लिए खोल दिया जाएगा, लेकिन अभी ऐसा करना संभव नहीं है। इन मंदिरों में दर्शन-पूजन की सुविधा के लिए श्रद्धालुओं को अभी इंतजार करना पड़ेगा। परकोटा के चारों कोनों को आपस में जोड़ने का काम अभी बाकी है। परकोटा के कोर्टयार्ड में अभी पत्थरों का मलबा पड़ा है, इसे भी हटाने का काम बाकी है। वहीं राम मंदिर के प्रथम तल पर स्थापित राम दरबार के दर्शन के लिए सीमित संख्या में लोगों के जाने की व्यवस्था की जाएगी। हर घंटे 50 लोगों को जाने की अनुमति होगी। एक दिन में करीब आठ सौ लोगों को दर्शन कराया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मंदिर निर्माण का काम पूरा हो चुका है। शिखर को स्वर्ण जड़ित किया जा चुका है। सभी मंदिरों के शिखर पर कलश व ध्वज दंड लगाए जा चुके हैं। मुख्य मंदिर के ऊपर राम दरबार के ऊपरी कलश व शिखर को स्वर्ण जड़ित किया जा चुका है। परकोटा, सप्तमंडपम के मंदिरों में दरवाजे लग चुके हैं। अब केवल परकोटा निर्माण का काम बाकी है, यह सितंबर तक पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राम मंदिर के मुख्य शिखर पर 42 फुट ऊंचा ध्वज दंड स्थापित किया गया है जबकि मंदिर की कुल ऊंचाई 161 फुट है। राम मंदिर के शिखर पर ध्वज दंड लगाने के बाद मंदिर की कुल ऊंचाई 203 फुट हो गई है। चंपत राय ने बताया कि ध्वज दंड को एलएंडटी और टीसीएस की इंजीनियिरंग टीम ने ट्रॉली और दो टॉवर क्रेन की मदद से 161 फुट ऊंचे शिखर तक पहुंचाकर स्थापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed