फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   There are no wheat seeds in the warehouse, farmers are wandering

Ayodhya News: गोदाम पर गेहूं के बीज नहीं, भटक रहे किसान

Wed, 27 Nov 2024 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 27 Nov 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
There are no wheat seeds in the warehouse, farmers are wandering
बीकापुर। राजकीय बीज गोदाम पर एक सप्ताह से गेहूं और सरसों का बीज न होने से किसान ब्लॉक का चक्कर लगा रहे हैं। समय पर बोआई न होने से गाढ़ी कमाई डूबने का भी खतरा दिख रहा है।
विज्ञापन

वर्तमान में सरसों, चना, मसूर की बोआई का समय समाप्त होने के कगार पर है। 15 नवंबर के बाद गेहूं की बोआई भी होने लगी है, लेकिन राजकीय बीज भंडार बीकापुर में गेहूं का बीज न होने से किसानों में मायूसी है। मंगलवार को गेहूं का बीज खरीदने आए उमरनी पिपरी निवासी कपिल देव पाठक ने बताया कि बीज के लिए तीन दिन से ब्लॉक का चक्कर लगा रहे हैं। पातूपुर निवासी दीनानाथ तिवारी, रविंद्र नाथ तिवारी और बंगाली निवासी देवी प्रसाद ने बताया कि छह बीघा गेहूं की बोआई करना है, लेकिन बीज नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

इसी तरह चंवरढार निवासी राम नायक तिवारी, पकड़ी दुर्गादासपुर निवासी मेवालाल वर्मा, दरोगा प्रसाद, दशरथपुर निवासी महेंद्र प्रताप सिंह, महांवा निवासी कमल कुमार शुक्ला, भैरोपुर टिकरा निवासी डॉ. दिनेश तिवारी, असकरनपुर निवासी विनोद शुक्ला आदि गेहूं का बीज न मिलने से परेशान हैं। राजकीय बीज गोदाम के प्रभारी अटल बिहारी वर्मा ने बताया कि 620 क्विंटल गेहूं का बीज मिला था, जो कि 18 नवंबर तक बिक चुका है। सरसों का बीज पहले ही समाप्त हो चुका है। 150 क्विंटल गेहूं बीज की मांग की गई है। सहायक विकास अधिकारी कृषि रण बहादुर सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष 700 क्विंटल गेहूं का बीज मिला था। इस बार 620 क्विंटल बंट चुका है। डिमांड भेजने पर लक्ष्य पूरा होने की बात कही जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed