फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Theft in the deserted house following Radheshyam's murder; jewelry and cash stolen

Ayodhya News: राधेश्याम की हत्या के बाद सूने घर में चोरी, जेवरात और नकदी पर हाथ साफ

Thu, 11 Jun 2026 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 11 Jun 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Theft in the deserted house following Radheshyam's murder; jewelry and cash stolen
अयोध्या। कैंट थाना क्षेत्र के ककरही बाजार में एक बंद घर में लाखों रुपये की चोरी हुई है। यह वही घर है जहां कुछ समय पहले शौचालय विवाद में राधेश्याम यादव की हत्या हुई थी। इस घटना से पहले से ही संकटग्रस्त परिवार की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
विज्ञापन


चोर घर के पीछे के रास्ते से अंदर घुसे और कमरे का ताला तोड़कर प्रवेश किया। पहचान छिपाने के लिए उन्होंने बाहर लगा बल्ब भी उतार दिया। इसके बाद चोरों ने घर में रखे बक्सों और सामान को खंगाला। वे जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए। घटना का पता बृहस्पतिवार सुबह तब चला जब राधेश्याम यादव के पुत्र कन्हैया यादव अपने बड़े दादा के साथ घर पहुंचे। उन्होंने मुख्य गेट बंद और अंदर कमरे का ताला टूटा पाया।
विज्ञापन


राधेश्याम यादव की हत्या के आरोप में उनके छोटे भाई, पिता, बहन और मां जेल में हैं। उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल होकर जिला अस्पताल में भर्ती हैं, जिनका बृहस्पतिवार को ऑपरेशन होना है। परिवार के अधिकांश सदस्य बाहर होने से मकान सूना पड़ा था। मृतक का छोटा बेटा बगल में अपने दादा के यहां रह रहा है। पुलिस चोरी हुए सामान का आकलन कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed