फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The sun did not come out due to the fear of dense fog

Ayodhya News: घने कोहरे के खौफ से बाहर नहीं निकला सूरज

Wed, 17 Dec 2025 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 17 Dec 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
The sun did not come out due to the fear of dense fog
41-भोर में कोहरे के बीच गंतव्य की ओर जाते राहगीर।-संवाद
अयोध्या। मौसम ने अचानक करवट ले ली है। बीते 24 घंटों में दिन के तापमान में करीब छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। बुधवार सुबह से ही घने कोहरे की चादर शहर पर छाई रही। दिनभर सूरज के दर्शन नहीं हुए। सर्द हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया है। मंगलवार के मुकाबले दिन के तापमान में छह डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, हालांकि न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की वृद्धि दर्ज हुई।
विज्ञापन

दिन के तापमान गिरावट होने से गलन बढ़ गई है। बुधवार को सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। सर्दी बढ़ने के कारण सड़कों पर आवाजाही कम रही और आवश्यक काम से निकलने वाले लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घने कोहरे के चलते हाईवे और मुख्य सड़कों पर वाहन रेंगते रहे। दृश्यता कम होने से वाहन चालकों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर सुबह के समय ट्रैफिक की रफ्तार बेहद धीमी रही। बढ़ती ठंड का असर बाजारों में भी दिखा।

अलाव के सहारे लोग ठंड से राहत पाने की कोशिश करते नजर आए। मौसम विभाग ने अगले दो दिन में ठंड और कोहरा और बढ़ने की संभावना जताते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम में आंशिक बदलाव व कोहरा छाए रहने व सामान्य गति से पश्चिमी हवा चलने की संभावना है।

41-भोर में कोहरे के बीच गंतव्य की ओर जाते राहगीर।-संवाद

41-भोर में कोहरे के बीच गंतव्य की ओर जाते राहगीर।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed