फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The State President of the Bharatiya Janata Party's Backward Classes Morcha has demanded the formation of an 'anti-Ram' trust

Ayodhya News: भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने की राम विरोधी ट्रस्ट के गठन की मांग

Tue, 14 Jul 2026 09:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 14 Jul 2026 09:35 PM IST
विज्ञापन
The State President of the Bharatiya Janata Party's Backward Classes Morcha has demanded the formation of an 'anti-Ram' trust
अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्र
अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने अयोध्या में आयोजित स्वागत एवं कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर से जुड़े विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से राम विरोधी ट्रस्ट के गठन की मांग की।
विज्ञापन

अपने संबोधन में प्रकाश ने कहा कि जिन लोगों ने श्रीराम को काल्पनिक बताया, श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण का विरोध किया, मंदिर के स्थान पर शौचालय, अस्पताल अथवा अन्य निर्माण की वकालत की तथा विभिन्न स्तरों पर श्रीराम मंदिर आंदोलन का विरोध किया, ऐसे सभी लोगों को राम विरोधी ट्रस्ट से जोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्तियों को इस ट्रस्ट का ट्रस्टी बनाया जाए तथा उनके सार्वजनिक वक्तव्यों, विरोध से जुड़े घटनाक्रमों और गतिविधियों का विवरण ट्रस्ट में प्रदर्शित किया जाए।
विज्ञापन


प्रकाश पाल ने अपने संबोधन में राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी तथा अन्य लोगों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके अनुसार जिन लोगों ने श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन अथवा मंदिर निर्माण का विरोध किया या विरोध के पक्ष में खड़े रहे, उन्हें इस ट्रस्ट से जोड़ा जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रकाश पाल ने यह भी कहा कि ट्रस्ट परिसर में एक शिलालेख स्थापित किया जाए, जिस पर उनके अनुसार श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के विरोध से जुड़े प्रमुख घटनाक्रम, सार्वजनिक बयान तथा आंदोलन के दौरान घटित घटनाओं का उल्लेख किया जाए, ताकि आने वाली पीढ़ियाँ उस इतिहास से परिचित हो सकें। यह भी मांग की कि प्रस्तावित ट्रस्ट के लिए मस्जिद के समीप स्थान आवंटित किया जाए। उन्होंने मदीना में प्रचलित एक धार्मिक परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि श्रीराम मंदिर के दर्शन के उपरांत हिंदू समाज स्वयं तय करेगा कि ऐसे लोगों के प्रति उसका व्यवहार कैसा होना चाहिए।


कार्यक्रम की अध्यक्षता राम मोहन रस्तोगी ने की। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संजय भाई पटेल जी, नीरज गुप्ता, विजय गुप्ता, विशाल जायसवाल, रमाशंकर राजपूत, अशोक, मधुर शर्मा, भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष कैलाश मिश्रा सहित प्रदेश, क्षेत्र एवं विभिन्न जनपदों के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed