फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The pinnacles of the five pavilions of Ram temple will also be studded with gold.

Ayodhya : राम मंदिर के पांचों मंडपों के शिखर भी होंगे स्वर्ण जड़ित, निर्माण समिति की बैठक में लिया गया निर्णय

Sun, 08 Dec 2024 08:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 08 Dec 2024 08:12 AM IST
सार

मंदिर में केवल भूतल का दरवाजा ही स्वर्ण जड़ित है। साथ ही राम मंदिर के लोअर प्लिंथ में बन रहे म्यूरल यानी भित्तिचित्र की शृंखला व थीम भी फाइनल हो गई है। ये सारे निर्णय राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक के दूसरे दिन हुए हैं।

विज्ञापन
The pinnacles of the five pavilions of Ram temple will also be studded with gold.
राम मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राम मंदिर में बनने वाले सभी पांच मंडपों के शिखर का हिस्सा भी स्वर्ण जड़ित होगा। राम मंदिर में कुल 46 दरवाजे लगने हैं। केवल भूतल का दरवाजा ही स्वर्ण जड़ित है। साथ ही राम मंदिर के लोअर प्लिंथ में बन रहे म्यूरल यानी भित्तिचित्र की शृंखला व थीम भी फाइनल हो गई है। ये सारे निर्णय राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक के दूसरे दिन हुए हैं।

विज्ञापन


समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि नृत्य मंडप, रंग मंडप, सभा मंडप, प्रार्थना मंडप व कीर्तन मंडपों के शिखर का कुछ हिस्सा स्वर्ण जड़ित होगा। मंदिर के लोअर प्लिंथ पर पत्थरों पर म्यूरल की शृंखला व थीम पर चर्चा हुई है।
विज्ञापन


यहां 85 म्यूरल बनाए जाने हैं। इसके अलावा परकोटे में 80 म्यूरल ब्रांज के बनेंगे। लोअर प्लिंथ का कार्य फरवरी तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद इसे देखने की सुविधा श्रद्धालुओं के लिए शुरू कर दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चार गैलरी में होगीं राम की कथाएं
नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि रामकथा संग्रहालय का काम तेजी से चल रही है। गैलरी को कई भाग में बांटा गया है। एक तरफ गैलरी में 500 वर्ष तक चले रामलला के संघर्ष व ऐतिहासिक घटनाओं को दिखाया जाएगा। खोदाई में मिले अवशेषों की अलग गैलरी होगी। राम की कथाएं चार गैलरी में होंगी। हनुमान की कथा आईआईटी चेन्नई के विशेषज्ञ सेवन डी तकनीकि में बना रहे हैं।

विवाहोत्सव का उल्लास
राम विवाह उत्सव के क्रम में शुक्रवार की रात रामनगरी के 12 मंदिरों से राम बरात निकाली गई। उसके बाद मंदिरों में देर रात तक विवाह उत्सव की धूम रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed