फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The peak of Sanatan was built after five years of continuous practice

Ayodhya News: पांच वर्षों की अविराम साधना से खड़ा हुआ सनातन का शिखर

Mon, 24 Nov 2025 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 24 Nov 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
The peak of Sanatan was built after five years of continuous practice
57-ध्वजारोहण कार्यक्रम को लेकर सजा रामजन्मभूमि पथ का प्रवेश मार्ग।-संवाद - फोटो : योगेंद्र की फाइल फोटो
नितिन मिश्र
विज्ञापन

अयोध्या। पांच साल की निरंतर तपस्या, तकनीक और श्रम-साधना के बाद लगभग 1400 करोड़ रुपये की लागत से भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर पूर्णता को प्राप्त कर चुका है। राम मंदिर के शिखर पर मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी केसरिया धर्म ध्वज फहराएंगे। मंदिर निर्माण की यात्रा आसान नहीं रही। भूमि पूजन पांच अगस्त 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही किया था और उस शुभ क्षण से लेकर आज तक निर्माण एक भी दिन नहीं रुका।
बारिश, ठंड, कोरोना महामारी और तकनीकी चुनौतियां… सब आईं, पर न अविरल श्रम रुका, न ही विश्वास डिगा। निर्माण के दौरान कई बार धरातलीय बाधाएं सामने आईं। मंदिर की नींव के लिए जब प्रारंभिक टेस्ट पाइलिंग की गई, तो वह तकनीकी रूप से विफल सिद्ध हुई। इंजीनियरों ने पाइलिंग किए गए खंभों पर जब भूकंप जैसे झटके दिए तो खंभों में दरार आ गई। इसके चलते इंजीनियरों को पूरी नींव की डिजाइन फिर से बनानी पड़ी। इसमें छह महीने लग गए। नई नींव में आरसीसी (रोलर कंपैक्ट कंक्रीट) का उपयोग किया गया। नींव इस तरह तैयार की गई है कि यह हजारों वर्षों तक बिना क्षति के टिक सके।
विज्ञापन


खोदाई के दौरान गहराई में मिली पुरातात्विक परतें, पत्थर संरचना के लिए उच्च गुणवत्ता वाले शिलाखंडों की उपलब्धता...लेकिन हर चुनौती का समाधान अदम्य संकल्प के साथ निकला। भूमि पूजन के बाद शुरु हुए कार्य में देशभर के चार हजार से अधिक शिल्पियों, इंजीनियरों, कारीगरों और श्रमिकों ने योगदान दिया। दिन-रात मंदिर परिसर में चल रही हलचल, यंत्रों की गूंज और मंत्रोच्चारों की पवित्र ध्वनि ने निर्माण को साधना में बदल दिया। कोरोना काल में भी, जब दुनिया थम गई थी, श्रीराम मंदिर का कार्य केवल नियमों के अनुरूप सीमित हुआ, रुका नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तकनीक और परंपरा का अनूठा संगम
मंदिर निर्माण में देश की कई विशेषज्ञ एजेंसियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आईआईटी चेन्नई, आईआईटी रुड़की, आईआईटी मुंबई, इसरो, इंडिया इंजीनियर्स लिमिटेड के विशेषज्ञों से लेकर टाटा और एलएंडटी जैसी अग्रणी निर्माण कंपनियों की मंदिर निर्माण में सहभागिता रही। तकनीकी दलों ने मंदिर को भूकंपरोधी बनाने, दीर्घायु सुनिश्चित करने और शिल्प की मौलिकता बनाए रखने में सहयोग दिया।

तकनीकी विशेषताएं और निर्माण शैली

मंदिर नागर शैली में बना है, जो प्राचीन भारतीय वास्तुकला की उत्कृष्ट मिसाल है। इसका निर्माण बिना लोहे और स्टील के बिना किया गया है, ताकि संरचना की आयु लंबी रहे। मंदिर की कुल लंबाई 360 फीट, चौड़ाई 235 फीट और ऊंचाई 161 फीट है। इसमें 5 मंडप, 3 तल, और 392 खंभे हैं। प्रत्येक खंभे पर देव प्रतिमाओं की नक्काशी की गई है।


राम मंदिर निर्माण के प्रमुख पड़ाव
- नौ नवंबर 2019 को सुप्रीम कोर्ट से राम मंदिर के हक में फैसला

- 25 मार्च 2020 की सुबह टेंट से अस्थायी मंदिर में विराजे रामलला
- पांच अगस्त 2020 को पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों भूमि पूजन

- 22 जनवरी 2024 को भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा
- 14 अप्रैल 2025 को मुख्य शिखर पर कलश की स्थापना

- पांच जून 2025 को प्रथम तल पर राम दरबार की स्थापना

57-ध्वजारोहण कार्यक्रम को लेकर सजा रामजन्मभूमि पथ का प्रवेश मार्ग।-संवाद

57-ध्वजारोहण कार्यक्रम को लेकर सजा रामजन्मभूमि पथ का प्रवेश मार्ग।-संवाद- फोटो : योगेंद्र की फाइल फोटो

57-ध्वजारोहण कार्यक्रम को लेकर सजा रामजन्मभूमि पथ का प्रवेश मार्ग।-संवाद

57-ध्वजारोहण कार्यक्रम को लेकर सजा रामजन्मभूमि पथ का प्रवेश मार्ग।-संवाद- फोटो : योगेंद्र की फाइल फोटो

57-ध्वजारोहण कार्यक्रम को लेकर सजा रामजन्मभूमि पथ का प्रवेश मार्ग।-संवाद

57-ध्वजारोहण कार्यक्रम को लेकर सजा रामजन्मभूमि पथ का प्रवेश मार्ग।-संवाद- फोटो : योगेंद्र की फाइल फोटो

57-ध्वजारोहण कार्यक्रम को लेकर सजा रामजन्मभूमि पथ का प्रवेश मार्ग।-संवाद

57-ध्वजारोहण कार्यक्रम को लेकर सजा रामजन्मभूमि पथ का प्रवेश मार्ग।-संवाद- फोटो : योगेंद्र की फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed