{"_id":"68d4314f0d87412ee1070ed6","slug":"the-municipal-corporation-has-launched-a-campaign-to-clean-up-slums-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-135640-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: नगर निगम ने शुरू की मलिन बस्तियों को साफ सुथरा बनाने की मुहिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: नगर निगम ने शुरू की मलिन बस्तियों को साफ सुथरा बनाने की मुहिम
Wed, 24 Sep 2025 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 24 Sep 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
14- मलिन बस्ती में सफाई करते महापौर- नगर निगम
अयोध्या। महाराणा प्रताप वार्ड के अबूसराय गोदनाहर का पुरवा में बुधवार को स्वच्छता उत्सव का आयोजन कर नगर निगम ने शहर की मलिन बस्तियों को साफ सुथरा बनाने की मुहिम छेड़ दी है। शहर की एक मलिन बस्ती में यह आयोजन हर सप्ताह किया जाएगा। इस मौके पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित कर स्थानीय लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें साफ-सफाई से होने वाले लाभ से परिचित कराया गया।
नगर निगम ने सुबह सात बजे अबूसराय गोदनहर पुरवा में महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी की अगुवाई में स्वच्छता उत्सव का आयोजन किया। इस मौके पर महापौर ने पार्षद प्रतिनिधि सुफियान, पार्षद रामशंकर, भाजपा के मंडल अध्यक्ष रवि सोनकर, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरएम शुक्ल, जोनल अधिकारी सुभाष त्रिपाठी, मुख्य सफाई निरीक्षक कमल कुमार एवं क्षेत्रीय नागरिकों के साथ भ्रमण कर श्रमदान के माध्यम से गलियों की सफाई की। उन्होंने तालाब एवं नालियों में जमा कूड़े की निकासी कराई। तालाब से प्लास्टिक समेत हर प्रकार का कचरा हटाने के लिए जेसीबी मशीन का प्रयोग किया गया।
उन्होंने प्राइमरी पाठशाला जाकर सफाई व्यवस्था का अवलोकन किया और मशीन लगाकर प्राइमरी स्कूल के सामने से जल निकासी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार पांडेय ने बताया कि इस मौके पर नालियों में एंटी लार्वा का छिड़काव किया गया। स्वास्थ्य जागरूकता शिविर लगाकर लोगों को पंपलेट का वितरण किया गया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी की अगवाई में आयोजित शिविर में 145 मरीज का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं दी गईं। अस्वस्थ लोगों को संभावित बीमारियों से परिचित कराते हुए जिला अस्पताल से संपर्क करने का सुझाव दिया गया।