फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The locations and angles of the sub-temples were decided after extensive research

Ayodhya News: व्यापक शोध के बाद तय किए गए उप मंदिरों के स्थान व कोण

Wed, 22 Oct 2025 08:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 22 Oct 2025 08:24 PM IST
विज्ञापन
The locations and angles of the sub-temples were decided after extensive research
28-दीपोत्सव व दीपावली पर सजा राम मंदिर का परिसर- ट्ररस्ट
अयोध्या। कारसेवकपुरम में सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने संत-धर्माचार्य के साथ भेंट की। इससे पहले श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने साधु-संतों को मंदिर निर्माण और व्यवस्थाओं से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में बने उप मंदिरा के कोण व दूरी तय करने में वैदिक ग्रंथों का सहारा लिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वैदिक ग्रंथों में वर्णित विष्णु पंचायतन को ध्यान में रखकर परिसर के अन्य मंदिरों की दिशाएं, दूरी और कोण तय किए गए हैं। व्यापक शोध के उपरांत इन मंदिरों के स्थान आदि तय किए गए हैं। विष्णु अवतार श्रीराम विग्रह के ईशान कोण में शंकर भगवान, अग्नि कोण पर गणेश, नैऋत्य में सूर्य, वायव्य में मां भगवती प्रतिष्ठित हैं। इसके अतिरिक्त श्रीराम मंदिर के चारों ओर दीवाल पर रामकथा के 87 प्रसंग पत्थर पर उत्कीर्ण किए गए हैं। इसी तरह धातु पर बनाए गए भारत दर्शन के 80 प्रसंग दीवारों पर लगाए गए हैं।
विज्ञापन

ट्रस्ट महामंत्री ने अन्य व्यवस्थाओं के साथ यह भी बताया कि मंदिर परिसर में 300 शौचालय बनाए गए हैं। ऐसे ही अन्य सुविधाएं भी हैं। उन्होंने परिसर में बन रही पंचवटी, तीर्थ यात्री सुविधा केंद्र आदि की भी जानकारी दी। बतातें चलें कि राम मंदिर में आठ देव विग्रहों के मंदिर स्थापित हैं। इसके अलावा रामायण कालीन सात ऋषियों-महर्षियों के भी मंदिर बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed