फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The Income Tax raid lasted for 40 hours and the investigation team returned at midnight

Ayodhya News: 40 घंटे चली आयकर की कार्रवाई, आधी रात लौटी जांच टीम

Sat, 28 Feb 2026 09:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 28 Feb 2026 09:12 PM IST
विज्ञापन
The Income Tax raid lasted for 40 hours and the investigation team returned at midnight
पूरा बाजार। बसपा विधायक उमाशंकर सिंह की कंपनी छात्र शक्ति इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के साइट और ऑफिस में चल रही आयकर जांच शुक्रवार देर रात खत्म हो गई। आयकर अधिकारियों के जाने के बाद शनिवार सुबह से कर्मचारियों ने काम करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर उस समय हलचल मच गई थी जब आयकर विभाग की टीम ने सीएस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय व प्रोजेक्ट साइट पर अचानक जांच शुरू कर दी। टीम ने परिसर को सील कर आवश्यक दस्तावेजों की जांच प्रारंभ की। कार्रवाई के दौरान कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों व अधिकारियों को अंदर ही रहने के निर्देश दिए गए, जबकि बाहरी लोगों का प्रवेश अस्थायी रूप से रोक दिया गया। सूत्रों के अनुसार कंपनी से जुड़े अन्य ठिकानों पर भी विभाग की अलग-अलग टीमें एक साथ जांच में जुटी रहीं। करीब 40 घंटे तक चली गहन जांच के बाद शुक्रवार रात्रि लगभग एक बजे टीम ने अपनी कार्रवाई पूर्ण की और वापस लौट गई। जांच के दौरान दस्तावेजों की पड़ताल, अभिलेखों का सत्यापन और आवश्यक लिखा पढ़ी की प्रक्रिया पूरी की गई। सड़क निर्माण के क्षेत्र में सीएस इंफ्रास्ट्रक्चर प्रमुख कंपनी है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed