फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The holy religious places of Ramnagari become a part of the new digital journey

Ayodhya News: नई डिजिटल यात्रा का हिस्सा बने रामनगरी के पवित्र धार्मिक स्थल

Tue, 04 Mar 2025 08:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 08:55 PM IST
विज्ञापन
The holy religious places of Ramnagari become a part of the new digital journey
अयोध्या। रामनगरी के पवित्र धार्मिक स्थल अब श्रद्धालुओं के लिए एक नई डिजिटल यात्रा का हिस्सा बन गए हैं। अयोध्या विकास प्राधिकरण और वन प्ले ग्रुप की ओर से लॉन्च किया गया अयोध्या यात्रा एप भक्तों को यहां के प्रमुख मंदिरों और धार्मिक स्थलों के लाइव दर्शन और 360 डिग्री वर्चुअल टूर का अनुभव प्रदान करेगा। इस एप को एंड्रायड और आईओएस पर उपलब्ध कराया गया है। इससे श्रद्धालु दुनिया भर से अयोध्या की दिव्यता को अपनी अंगुली पर महसूस कर सकेंगे।
विज्ञापन



अयोध्या विकास प्राधिकरण के सभागार में मंगलवार को संवाददाताओं से बातचीत के दौरान उपाध्यक्ष अश्विनी पांडेय ने बताया कि अयोध्या यात्रा एप के माध्यम से श्रद्धालु राम मंदिर, हनुमानगढ़ी, कनक भवन और सरयू घाट जैसे प्रमुख स्थानों के लाइव दर्शन कर सकते हैं। इसके अलावा एप पर पर्सनलाइज्ड पूजन की सुविधा भी उपलब्ध है। इसके माध्यम से भक्त घर बैठे अपने पसंदीदा मंदिरों में पूजा करवा सकते हैं। पूजा सामग्री की डिलीवरी भी श्रद्धालुओं के घर तक की जाएगी। इस वर्चुअल टूर के माध्यम से लोग कहीं से भी अयोध्या के धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर का अन्वेषण कर सकेंगे। इससे वैश्विक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और अयोध्या के पवित्र स्थलों की पहुंच व्यापक रूप से बढ़ेगी।
विज्ञापन


मेटावर्स में अयोध्या का अनूठा अनुभव

इस एप में मेटावर्स टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल किया गया है। इसके जरिए श्रद्धालु अयोध्या की गलियों व दीपोत्सव जैसे भव्य आयोजनों का अनुभव कर सकते हैं, जिनमें लाखों दीपों से सजी अयोध्या की शोभा अनमोल प्रतीत होती है। कमिश्नर गौरव दयाल ने इस पहल को लेकर कहा कि अयोध्या एक ऐतिहासिक परिवर्तन के दौर से गुजर रही है और इसे वैश्विक आध्यात्मिक केंद्र बनाने में तकनीक की अहम भूमिका होगी। अयोध्या यात्रा एप श्रद्धालुओं को न केवल अयोध्या के पवित्र स्थानों से जोड़ने का काम करेगा, बल्कि इसके माध्यम से शहर की विरासत का प्रचार भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अयोध्या यात्रा एप का किया जाएगा विस्तार

अयोध्या यात्रा एप का यह पहला कदम है। जल्द ही इसे काशी विश्वनाथ (वाराणसी), कृष्ण जन्मभूमि (मथुरा) और महाकालेश्वर (उज्जैन) जैसे प्रमुख तीर्थ स्थलों के वर्चुअल टूर से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा एप पर पर्सनलाइज्ड ज्योतिषीय सेवाएं भी उपलब्ध होंगी।



देश में डिजिटल भक्ति का यह नया युग परंपरा और तकनीक के संगम को दर्शाता है। महाकुंभ मेला जैसी घटनाओं ने साबित किया है कि डिजिटल तीर्थयात्रा प्लेटफार्मों की अपार संभावनाएं हैं। श्रद्धालु अब अपनी सुविधानुसार कहीं से भी अपने धार्मिक अनुभव को जी सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed