फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The final match between Gomti Thunder and Ganga Warriors will take place today

Ayodhya News: आज गोमती थंडर व गंगा वॉरियर्स के मध्य होगा फाइनल मुकाबला

Thu, 26 Mar 2026 09:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 26 Mar 2026 09:54 PM IST
विज्ञापन
The final match between Gomti Thunder and Ganga Warriors will take place today
डाभासेमर स्टेडियम में आयोजित एपीएल में शॉट लगाते ​खिलाड़ी।
अयोध्या। डाभासेमर स्टेडियम में आयोजित अयोध्या प्रीमियर लीग में रोमांचक मुकाबलों का सिलसिला जारी है। प्रतियोगिता में भाग ले रही टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है, वहीं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से सम्मानित किया जा रहा है। शुक्रवार को एपीएल का समापन शाम चार बजे होगा। पहले मुकाबले में गोमती थंडर और हिंडन टाइटंस के बीच मैच खेला गया। गोमती थंडर ने निर्धारित 13 ओवर में 143 रन बनाकर मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम के बल्लेबाजों ने संयमित और आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी हिंडन टाइटंस की शुरुआत बेहद खराब रही और पूरी टीम 8.2 ओवर में मात्र 36 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। गोमती थंडर के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विपक्षी टीम को संभलने का मौका नहीं दिया और टीम को एकतरफा जीत दिलाई। दूसरे मुकाबले में गंगा वॉरियर्स और सरयू स्मैशर्स के बीच टक्कर हुई। गंगा वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 175 रन बनाए। टीम के बल्लेबाजों ने महत्वपूर्ण पारियां खेलते हुए स्कोर को मजबूत स्थिति तक पहुंचाया। जवाब में सरयू स्मैशर्स की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 18.5 ओवर में 138 रन पर सिमट गई। गंगा वॉरियर्स के गेंदबाजों ने सटीक लाइन-लेंथ के साथ गेंदबाजी करते हुए लगातार विकेट झटके और टीम को जीत दिलाई। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
विज्ञापन

क्रिकेट एसोसिएशन के जिला सचिव उमेर अहमद ने बताया कि सभी टीमें पूरे उत्साह के साथ खेल रही हैं। शुक्रवार को फाइनल मुकाबला दोपहर 12.30 बजे शुरु होगा। इसके साथ ही विजेताओं को शाम चार बजे ट्राफी व चेक देने के साथ अयोध्या प्रीमियर लीग का समापन होगा। समापन अवसप पर अतिथि के रूप में जिले के जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed