फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The Durga immersion procession will set out from GIC today

Ayodhya News: जीआईसी से आज निकलेगी दुर्गा विसर्जन शोभायात्रा

Mon, 19 Oct 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 19 Oct 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
The Durga immersion procession will set out from GIC today
अयोध्या। केंद्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति, अयोध्या की ओर से मंगलवार, 20 अक्तूबर को मां दुर्गा की विशाल विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा सुबह 10 बजे राजकीय इंटर कॉलेज से शुरू होगी। पूर्व सांसद लल्लू सिंह, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी और नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता सहित कई गणमान्य व्यक्ति शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। इसमें 200 से अधिक दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन

समिति की कार्यसमिति की बैठक में शोभायात्रा की तैयारियों पर चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि समिति का हर कार्यकर्ता शोभायात्रा को भव्य और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है। बैठक से पहले समिति के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने पूजा पंडालों और राजकीय इंटर कॉलेज परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी नगर दिनेश, पुलिस अधीक्षक नगर चक्रपाणि पांडेय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

केंद्रीय समिति के जिला संयोजक गगन जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को अपने-अपने ड्यूटी चार्ट के अनुसार जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। राजकीय इंटर कॉलेज में रात के समय प्रतिमाओं को टोकन देने का कार्य अतुल सिंह, गगन जायसवाल और जनार्दन पांडेय के नेतृत्व में होगा। सुबह प्रतिमाओं को परिसर से निकालने की जिम्मेदारी जेएन चतुर्वेदी, तारकेश्वर शर्मा और केशव बिगुलर की देखरेख में निभाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विसर्जन घाट पर शक्तिवाहिनी की कार्यकर्ता प्रतिमाओं के विसर्जन में सहयोग करेंगी। वहीं, भंडारे में प्रसाद वितरण की जिम्मेदारी रोहित अग्रवाल, अंकुश गुप्ता और विवेक साहू के नेतृत्व में महिला शक्ति वाहिनी संभालेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed