फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The doors of Ram temple will open at 4 am today

Ayodhya News: आज से सुबह चार बजे खुलेंगे राम मंदिर के पट, सात बजे से दर्शन

Sat, 31 Oct 2026 10:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 31 Oct 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
The doors of Ram temple will open at 4 am today
अयोध्या। मौसम में बदलाव को देखते हुए श्रीरामजन्मभूमि मंदिर में विराजमान श्रीरामलला की दैनिक पूजा, आरती, भोग, विश्राम एवं दर्शन की समय-सारिणी में संशोधन किया गया है। नई व्यवस्था रविवार यानी एक नवंबर से लागू होगी। वर्तमान में मंदिर के पट सुबह 3:45 बजे खुलते हैं और रात 10:30 बजे बंद होते हैं। नई दिनचर्या में यह समय क्रमशः सुबह चार बजे और रात 10 बजे होगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मीडिया सलाहकार सुभाष चंद्र सिंह ने बताया कि अर्चक प्रमुख आचार्य केशव ने नई समय सारिणी तैयार की है। नई समय सारिणी में सुबह सात बजे से श्रद्धालुओं के लिए दर्शन प्रारंभ होंगे। दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक श्रीरामलला का विश्राम रहेगा। अब तक रामलला को केवल 30 मिनट का ही विश्राम दोपहर में मिलता था। रात में 9:15 बजे तक दर्शन होंगे। रात 9:30 बजे शयन आरती होगी तथा 10 बजे मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन



एक नवंबर से ये होगी रामलला की दिनचर्या
पट खुलना- सुबह 4:00 बजे।

मंगला आरती- सुबह 4:30 बजे।
दर्शन प्रारंभ- सुबह 7:00 बजे।
प्रातः बालभोग- सुबह 8:00–8:10 बजे।
मध्याह्न विश्राम-12:30–1:30 बजे।

शयन आरती- रात 9:30 बजे।
पट बंद- रात 10:00 बजे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed