Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The District Election Officer inspected the counting centre.

Ayodhya News: जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना केंद्र का किया निरीक्षण

Mon, 16 Nov 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 16 Nov 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
The District Election Officer inspected the counting centre.
अयोध्या। फतेहगंज के राजकीय इंटर कॉलेज में जिला निर्वाचन अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतगणना सुनिश्चित करने के लिए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सुरक्षा व्यवस्था और मतगणना कक्षों की तैयारियों को देखा गया।
विज्ञापन

कार्मिकों और अभिकर्ताओं के आवागमन, प्रवेश तथा निकास व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाएं। शशांक त्रिपाठी ने कहा कि निष्पक्षता और पारदर्शिता प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन

उन्होंने लापरवाही न बरतने और निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करने पर जोर दिया। सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी विशु राजा और सहायक निर्वाचन अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed