फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The circumambulation path will be widened before Deepotsav

Ayodhya News: दीपोत्सव से पहले चौड़ा हो जाएगा परिक्रमा मार्ग

Fri, 02 Oct 2026 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 02 Oct 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
The circumambulation path will be widened before Deepotsav
14 कोसी परिक्रमा मार्ग।
अयोध्या। 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का चौड़ीकरण कार्य अंतिम चरण में है। करीब 1140 करोड़ रुपये की लागत से 42 किमी लंबे इस मार्ग को फोरलेन बनाया जा रहा है। इसे दीपोत्सव से पहले पूरा करने का लक्ष्य है। 85 फीसदी काम पूरा हो गया है।
विज्ञापन


इस परियोजना में 42 किलोमीटर लंबे परिक्रमा मार्ग में श्रद्धालुओं को बेहतर सड़क मिलेगी। साथ ही शौचालय, वाटर कियोस्क, टिन शेड, बैठने की व्यवस्था और प्रकाश जैसी सुविधाएं भी होंगी। लोक निर्माण विभाग खंड-3 यह कार्य करा रहा है। राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के लिए यह मार्ग महत्वपूर्ण है। मोदहा के पास फोरलेन रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण पहले ही पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

परिक्रमा मार्ग के डिवाइडर पर पीले रंग की रेलिंग लगाई जा रही है। मार्ग के बीच में पौधारोपण और ट्री गार्ड भी लगाए गए हैं। पूरे मार्ग को रोशन करने के लिए लाइटें लगाई जा रही हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सत्य पाल सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसमें बैठने की व्यवस्था, पर्याप्त प्रकाश और स्वच्छता शामिल है। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को बिना असुविधा परिक्रमा पूरी करने में मदद करना है। करीब 85 फीसदी काम पूरा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed