फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The Arogya Mela witnessed an overwhelming turnout of patients suffering from skin and stomach ailments

Ayodhya News: आरोग्य मेले में चर्म रोग व पेट के मरीजों की रही भरमार

Sun, 03 May 2026 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 03 May 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
The Arogya Mela witnessed an overwhelming turnout of patients suffering from skin and stomach ailments
अयोध्या। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। इस दौरान अधिकांश केंद्रों पर चर्म रोग व पेट के मरीजों की भरमार रही। गंभीर रूप से आए 103 रोगियों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है।
विज्ञापन

जिले के 28 प्राथमिक और आठ नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मेले में 69 चिकित्सक और 210 पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती हुई थी। सभी केंद्रों पर 989 रोगियों का इलाज हुआ। मेले में आंख के 135, बुखार के 144, सांस के 101, पेट के 172, शुगर के 166, चर्म रोग के 175, टीबी के संदिग्ध 27, एनीमिया के 29, उच्च रक्तचाप के 73 मरीज आए। 170 महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गई। 123 पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाया गया।
विज्ञापन

मिल्कीपुर प्रतिनिधि के अनुसार पीएचसी सरायधनेठी में 56, अमानीगंज में 52, बवां में 31, गद्दोपुर में 22, शाहगंज में 23 और खड़भड़िया में 35 मरीजों का इलाज किया गया। टीबी स्क्रीनिंग, बलगम, एनीमिया, हीमोग्लोबिन आदि की जांच की गई। सोहावल प्रतिनिधि के अनुसार पीएचसी बड़ागांव में सीएचसी अधीक्षक डाॅ. आकांक्षा वर्मा ने मरीजों का इलाज किया। एक दिन पहले हुए प्रचार-प्रसार के कारण क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं के अलावा शुगर, ब्लड प्रेशर, बुखार, डायरिया से संबंधित पीड़ितों की भीड़ रही। अधीक्षक ने महिलाओं को फल, बिस्किट बांटा। यहां 120 मरीजों की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रानी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार पीएचसी कंदैला में डॉ. दिनेश प्रकाश ने बताया कि मेले में 35 मरीजों का इलाज हुआ। दो गर्भवती महिलाओं में खून की कमी मिलने पर दवाएं दी गईं। तारुन प्रतिनिधि के अनुसार पीएचसी पनभरिया, पछियाना, हैदरगंज, विजयनपुर सजहरा में 202 मरीजों का इलाज किया गया। अधीक्षक डाॅ. अंशुमान गुप्ता ने बताया कि गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गई।

बीकापुर प्रतिनिधि के अनुसार पीएचसी चौरे बाजार में डॉ. मोहम्मद इरशाद ने 50 मरीजों का इलाज हुआ। अधिकांश मरीज जुकाम, बुखार और मौसमी बीमारी से पीड़ित थे। पीएचसी कोछा में डॉ. अंजली गुप्ता ने 34 मरीजों को चिकित्सीय सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed