फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Teachers' union and employees' council face to face in the evaluation department

Ayodhya News: मूल्यांकन विभाग में शिक्षक संघ और कर्मचारी परिषद आमने-सामने

Wed, 30 Jul 2025 10:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 10:23 PM IST
विज्ञापन
Teachers' union and employees' council face to face in the evaluation department
अयोध्या। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक संघ और कर्मचारी परिषद उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के विवाद में आमने-सामने आ गए हैं। कर्मचारी परिषद अध्यक्ष ने शिक्षक संघ अध्यक्ष और महामंत्री पर पलटवार किया है। उनकी ओर से कुलसचिव और परीक्षा नियंत्रक से शिक्षक संघ पदाधिकारी के संबंधित विषय के अलावा मूल्यांकन भवन में प्रवेश प्रतिबंधित किए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

अभी एक दिन पहले ही मंगलवार को शिक्षक संघ ने मूल्यांकन कार्य में अव्यवस्था और गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए विश्वविद्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया था। इस दौरान शिक्षक संघ पदाधिकारी की उप कुलसचिव से वार्ता भी हुई। वार्ता में समस्याओं के समाधान पर सहमति बनी। इसके बाद कर्मचारी परिषद ने बुधवार को शिक्षक संघ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष राजेश पांडेय ने कुलसचिव और परीक्षा नियंत्रक विनय कुमार सिंह से मुलाकात कर एक पत्र सौंपा।
विज्ञापन

इसमें कहा गया है कि कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में सुचारू रूप से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन चल रहा है। शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. जन्मेजय तिवारी व महामंत्री प्रो. अमूल्य सिंह और उनके साथ कुछ अन्य शिक्षक मूल्यांकन कार्य में लगे कर्मचारियों से रोजाना अनैतिक काम करने के लिए दबाव बनाते हैं। मना करने पर अभद्रता कर मूल्यांकन कार्य में बाधा उत्पन्न की जाती है। कर्मचारी परिषद अध्यक्ष ने कहा कि कुलपति दो पालियों में सुबह 9:30 से 10:30 बजे तक उत्तर पुस्तिका निर्गत करने और दोपहर 1:30 बजे तक अंक प्रतिपर्ण जमा करने का समय निर्धारित किया है। इसी तरह दोपहर 1:30 बजे तक उत्तर पुस्तिका निर्गत करना है। साथ ही शाम को 4:30 बजे अंक प्रतिपर्ण लिफाफा जमा करने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद शिक्षक संघ अध्यक्ष और महामंत्री के साथ शिक्षक डॉ. अमित झा की ओर से दबाव बनाकर निर्धारित समय के बाद उत्तर पुस्तिका निर्गत करने और समय से पहले प्रतिपर्ण जमा करने के लिए दबाव बनाया जाता है। इतना ही नहीं जांचने के लिए दोनों पाली में 50-50 कुल 100 कॉपी देने के बाद भी अतिरिक्त कॉपी देने के लिए कर्मचारियों से अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है। मानक पूरा न करने वाले अयोग्य शिक्षकों से मूल्यांकन करने के लिए दबाव बनाया जाता है। पत्र में कहा गया है कि कुलपति की ओर से पिछले दिनों निरीक्षण के दौरान सही मूल्यांकन के लिए शिक्षकों को निर्देशित किया गया था।

इसके बावजूद इन लोगों की ओर से मूल्यांकन अंक कॉपी के ऊपर ही दिया जाता है। इसके लिए मना करने पर कर्मचारियों पर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं। कर्मचारी परिषद अध्यक्ष ने कुलसचिव व परीक्षा नियंत्रक को सौंपे पत्र की कॉपी कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह के निजी सचिव को भी सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed