फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Take the vision of self-reliant India to every village

Ayodhya News: आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को गांव-गांव तक पहुंचाएं

Sun, 28 Sep 2025 02:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 28 Sep 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Take the vision of self-reliant India to every village
16- कार्यशाला में मौजूद भाजपा के पदा​धिकारी- संगठन
अयोध्या। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत सोमवार को सर्किट हाउस सभागार में भाजपा महानगर इकाई के संयोजन में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में संगठन सशक्तीकरण पर जोर दिया गया। क्षेत्रीय महामंत्री और महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राष्ट्रव्यापी संकल्प है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज देश का युवा स्टार्टअप और नवाचार के माध्यम से रोजगार सृजन कर रहा है। यह आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को गांव-गांव तक पहुंचाएं और आम जनता को इस अभियान से जोड़ें। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि पार्टी संगठन जनता के बीच सकारात्मक बदलाव का सेतु है। संचालन महिला मोर्चा महामंत्री प्रतिमा शुक्ला ने किया।
विज्ञापन

इसी क्रम में जिला ईकाई की ओर से पार्टी कार्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी लगातार लाभर्थियों से संपर्क करते रहें। महानगर की कार्यशाला में विधायक अमित सिंह चौहान, शक्ति सिंह,अवधेश पांडेय, हरभजन गोंड, कार्यक्रम संयोजक परमानंद मिश्रा, तिलकराम मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed