{"_id":"69e3bfc7ac71a03ad300f151","slug":"successful-trial-of-hoisting-the-flag-at-the-shiva-temple-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-147577-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: शिव मंदिर में ध्वज चढ़ाने का सफल ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: शिव मंदिर में ध्वज चढ़ाने का सफल ट्रायल
Sat, 18 Apr 2026 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 18 Apr 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। राम मंदिर परिसर स्थित शिव मंदिर में ध्वज चढ़ाने की प्रक्रिया का सफल ट्रायल किया गया। आगामी 29 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी दित्यनाथ मंदिर पहुंचकर विधिवत ध्वजारोहण करेंगे। इसे लेकर ट्रस्ट, प्रशासन और तकनीकी एजेंसियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में दो दिनों से ट्रायल किया जा रहा है। साथ ही बैठकों का भी दौर जारी है।
ट्रायल के दौरान ध्वजदंड की ऊंचाई, संतुलन और मजबूती की जांच की गई। तकनीकी विशेषज्ञों ने पुली सिस्टम, स्टील वायर रोप, एंकरिंग प्वाइंट और फिक्सिंग क्लैंप का परीक्षण किया, ताकि ध्वज चढ़ाने और उतारने की पूरी प्रक्रिया बिना किसी बाधा के संपन्न हो सके। ध्वजदंड पर हवा के दबाव को देखते हुए भार का संतुलन और वाइब्रेशन कंट्रोल की भी समीक्षा की गई। ट्रायल के दौरान ध्वज को निर्धारित ऊंचाई तक ले जाकर लॉकिंग मैकेनिज्म भी जांचा गया, जिससे कार्यक्रम के दिन ध्वज सुरक्षित रूप से स्थापित किया जा सके।
सूत्रों के अनुसार, कार्यक्रम से पहले एक-दो और मॉक ड्रिल कराई जा सकती है, ताकि किसी भी तकनीकी कमी को समय रहते दूर किया जा सके। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था, वीआईपी मूवमेंट, पार्किंग और दर्शन व्यवस्था पर भी विशेष योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन
29 अप्रैल को होने वाले ध्वजारोहण कार्यक्रम को लेकर शनिवार को बैठक हुई। बैठक में भीड़ नियंत्रण, दर्शन व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉ़ अनिल मिश्र, गोपाल राव, एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे सहित अन्य मौजूद रहे।
इनसेट
राम मंदिर परिसर में पुजारियों की संख्या 35 हुई
अयोध्या। राम जन्मभूमि परिसर के सभी उप मंदिरों में पूजन-अर्चन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इसके चलते नए अर्चकों की भी नियुक्ति की जा रही है। राम मंदिर समेत सभी उप मंदिरों में पूजन के लिए कुल 35 पुजारी इसमें कार्यरत है। राम मंदिर व राम परिवार में पूजन के लिए जहां 22 पुजारी कार्यरत हैं। वहीं परकोटा के उप मंदिरों में पूजन के लिए 13 नए पुजारियों को रखा गया है। सुबह-शाम की आठ-आठ घंटे की पाली में इनकी ड्यूटी लगाई गई है।