फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Students depicted the life journey of Shri Ram in pictures

Ayodhya News: विद्यार्थियों ने चित्रों में उकेरी श्रीराम की जीवन यात्रा

Tue, 04 Mar 2025 08:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 08:55 PM IST
विज्ञापन
Students depicted the life journey of Shri Ram in pictures
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की स्वर्ण जयंती वर्ष समारोह के मौके पर छात्र-छात्राओं ने अवधी चित्रकला प्रदर्शनी सजाई। इसमें श्रीराम की जीव यात्रा को उकेरने के साथ मिलेट्स फूड प्रदर्शित किए गए। साथ ही विभिन्न शैक्षणिक विभागों की विकास यात्रा को प्रस्तुत किया गया। कुलाधिपति व प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने इनका अवलोकन कर सराहा।
विज्ञापन


कुलाधिपति ने छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए राम के जीवन वृतांत के विभिन्न पक्षों को जाना। शबरी के साथ राम, राम सुग्रीव मित्रता, ताड़का वध, निषादराज से मित्रता, राम व हनुमान संवाद, अयोध्या के सरयू तट की महिमा, अवध क्षेत्र के सामान्य जनजीवन में राम के प्रभाव को चित्रण के माध्यम से अलग-अलग प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी में भारतीय धार्मिक व सांस्कृतिक आधार के प्रतीक राम के जीवन आदर्श, राज्य व्यवस्था, वन गमन व राक्षसों के संहार का चित्रण किया गया। राम भक्त हनुमान के प्रभु श्रीराम के प्रति समर्पण की भावपूर्ण चित्रकारी ने आगंतुकों को बेहद प्रभावित किया।
विज्ञापन



इसी कड़ी में राज्यपाल व राज्य मंत्री ने आवासीय परिसर व संबंद्ध महाविद्यालयों की मिलेट्स फूड प्रदर्शनी के स्टाॅलों पर जाकर मोटे अनाज से बने व्यंजनों का लुत्फ उठाया। छात्र-छात्राओं की तारीफ करते हुए कहा कि अपने भोजन में मोटे अनाज को शामिल करें। इसके साथ ही उन्होंने स्वस्थ व पौष्टिक आहार के लिए केंद्र सरकार की ओर से अन्नश्री योजना का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मिलेट्स फूड प्रदर्शनी में ज्वार, बाजरा, रागी, सांवा, चना, काकुन जैसे अन्य 26 प्रकार के मोटे अनाजों की प्रदर्शनी लगाई गई। छात्रों ने बताया कि पौष्टिक आहार योजना अन्नश्री से शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



परिसर के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष व शिक्षकों की ओर से विश्वविद्यालय की प्रगति की प्रदर्शनी लगाई गई। कुलाधिपति व मुख्य अतिथि ने यहां के स्टाॅलों का भी अवलोकन किया। शिक्षकों ने विभागों की उपलब्धियों को कुलाधिपति के समक्ष रखा। कुलाधिपति ने कहा कि गुणवत्तापरक शिक्षा के लिए नवाचार को बढ़ावा दें। इसका लाभ समाज के अन्य लोगों को भी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed