फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   SP's Language Reflects Its Anarchic Mindset: Arun Singh

सपा की भाषा उसकी अराजक मानसिकता का परिचायक : अरुण सिंह

Sun, 10 May 2026 08:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 10 May 2026 08:01 PM IST
विज्ञापन
SP's Language Reflects Its Anarchic Mindset: Arun Singh
अयोध्या। सपा मीडिया सेल की ओर से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी पर सोशल मीडिया के माध्यम से की गई टिप्पणी को लेकर भाजपा नेताओं में आक्रोश व्याप्त है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि सपा की भाषा और कार्यशैली पूरी तरह से उनकी नकारात्मक एवं अराजक मानसिकता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को वैचारिक मर्यादा के भीतर रहकर अपनी बात रखनी चाहिए, लेकिन सपा लगातार अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर राजनीति के स्तर को गिराने का काम कर रही है।
विज्ञापन

प्रदेश महामंत्री संजय राय ने कहा कि जनता सब देख रही है और आने वाले समय में सपा को इसका करारा जवाब मिलेगा। भाजपा विकास, राष्ट्रहित और जनसेवा की राजनीति करती है, जबकि सपा भ्रम फैलाने और विवाद पैदा करने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की टिप्पणियों से आम जनता में भारी नाराजगी है। क्षेत्रीय महामंत्री एवं महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने कहा कि सपा की राजनीति हमेशा से जातिवाद, तुष्टिकरण और विवाद पर आधारित रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर की गई टिप्पणी से स्पष्ट हो गया है कि सपा के पास अब जनहित के मुद्दे नहीं बचे हैं। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि भाजपा के बढ़ते जनसमर्थन से घबराकर सपा अनर्गल बयानबाजी कर रही है। आम जनता इस प्रकार की भाषा से आहत है और समय आने पर लोकतांत्रिक तरीके से इसका जवाब देगी। महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि समाजवादी पार्टी की टिप्पणी उनकी हताशा और राजनीतिक दिवालियापन का प्रमाण है। भाजपा नेतृत्व पर अभद्र टिप्पणी करना लोकतांत्रिक मूल्यों का अपमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed