फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   SP practices politics of brotherhood and social justice: MP

भाईचारे और सामाजिक न्याय की राजनीति करती है सपा : सांसद

Sun, 08 Mar 2026 09:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 08 Mar 2026 09:03 PM IST
विज्ञापन
SP practices politics of brotherhood and social justice: MP
होली मिलन कार्यक्रम में मौजूद सांसद व अन्य
मिल्कीपुर। होली का पर्व भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपरा का प्रतीक है, जो समाज में प्रेम, सौहार्द और एकता को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा सामाजिक न्याय और भाईचारे की राजनीति करती रही है। यह बातें सांसद अवधेश प्रसाद ने कहीं। वह रविवार को मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के पांच नंबर चौराहे पर होली मिलन समारोह में बोल रहे थे।
विज्ञापन

निवर्तमान जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि होली केवल रंगों का नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने का पर्व है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच सक्रिय रहने का आह्वान किया। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अजीत प्रसाद ने भी ऐसे कार्यक्रमों को आपसी सद्भाव बढ़ाने वाला बताया।समारोह में सपा नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह अनूप, छोटेलाल यादव सहित कई अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने सामाजिक न्याय, भाईचारे और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का हर कार्यकर्ता जनता के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ा रहता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता व नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed