फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   So far 95 quintals of seeds have been sold, no subsidy received

Ayodhya News: अब तक 95 क्विंटल बीज की बिक्री, नहीं मिली सब्सिडी

Wed, 28 May 2025 08:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 28 May 2025 08:24 PM IST
विज्ञापन
So far 95 quintals of seeds have been sold, no subsidy received
पूरा बाजार। राजकीय कृषि बीज भंडार आशापुर में इन दिनों भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की शिकायतें जोर पकड़ती जा रही हैं। क्षेत्रीय किसानों के अनुसार, धान की नर्सरी के लिए बीज तो वितरित किए जा रहे हैं, लेकिन सब्सिडी का कोई लाभ उन्हें नहीं मिल पा रहा है। अब तक लगभग 95 क्विंटल बीज की बिक्री हो चुकी है, लेकिन किसी को सब्सिडी नहीं मिली।
विज्ञापन

सरायरासी निवासी किसान भगत सिंह ने बताया कि उन्हें काफी दौड़-भाग के बाद 75 रुपये प्रति किलो की दर से ढैंचा का बीज तो मिला, लेकिन जब उन्होंने सब्सिडी के बारे में पूछा तो बताया गया कि मशीन नहीं चल रही है, बाद में सब्सिडी दी जाएगी। पूरा बाजार निवासी सुनील सिंह उर्फ मुन्ना ने बताया कि उन्हें भी धान का बीज 1440 रुपये बोरी मिला, लेकिन न तो कोई अंगूठा लगवाया गया और न ही पर्ची दी गई। मड़ना गांव के किसान जगतपाल सिंह ने आरोप लगाया कि आशापुर कृषि बीज भंडार में इस बार किसी भी किसान को सब्सिडी नहीं दी जा रही है, जो कि शासन की मंशा के बिल्कुल विपरीत है।
विज्ञापन

किसानों का आरोप है कि गोदाम प्रभारी लाल बहादुर यादव मशीन खराब होने का हवाला देते हैं। उप निदेशक कृषि प्रदीप कनौजिया ने बताया कि अभी तक पाॅश मशीन नहीं काम कर रही थी, इसलिए किसानों को सब्सिडी की सुविधा नहीं मिल पाई थी। मशीन ने अब काम करना शुरू कर दिया है। जो पर्ची मशीन से निकल रही है उसी के हिसाब से किसानों से पैसा लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed