फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Six hospitals lag behind in terms of institutional delivery

Ayodhya News: संस्थागत प्रसव के मामले में छह अस्पताल फिसड्डी

Mon, 04 Mar 2024 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 04 Mar 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Six hospitals lag behind in terms of institutional delivery
अयोध्या। जिले में संस्थागत प्रसव के मामलों में छह अस्पताल फिसड्डी साबित हो रहे हैं। जबकि, मेडिकल कॉलेज समेत छह अस्पताल इस मायने में लक्ष्य से काफी आगे हैं। सीएमओ ने प्रसव के मामले में पीछे चल रहे अस्पतालों को लक्ष्य के सापेक्ष उपलब्धि प्रतिशत बेहतर रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले के मेडिकल कॉलेज, जिला महिला अस्पताल के अलावा सभी ब्लॉक स्तरीय सीएचसी, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी प्रसव संबंधी सेवाएं संचालित हैं। इन्हें जनवरी तक 25,500 प्रसव कराने का लक्ष्य दिया गया था। इसके सापेक्ष 24,409 प्रसव हुए हैं। इनमें मेडिकल कॉलेज लक्ष्य के सापेक्ष 125%, महिला अस्पताल 123%, सीएचसी सोहावल 114%, रुदौली 107%, मवई 101% व बीकापुर 100% प्रसव कराकर अव्वल रहे हैं।
विज्ञापन

जबकि, अर्बन पीएचसी में लक्ष्य के सापेक्ष 66%, सीएचसी हैरिंग्टनगंज में 72%, मसौधा में 78%, मिल्कीपुर में 80%, तारुन में 82%, पूराबाजार में 83% व मया बाजार में 84% प्रसव ही हो सका है। इन आंकड़ों से जाहिर है कि यदि मेडिकल कॉलेज समेत छह अस्पतालों में बेहतर कार्य न हुए होते तो जनवरी तक लक्ष्य हासिल कर पाना आसान नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन



-जिले की कुछ सीएचसी में संस्थागत प्रसव लक्ष्य के सापेक्ष कम हुआ है। संबंधित अधीक्षकों को इसमें सुधार के निर्देश दिए गए हैं। बीच-बीच में इसकी समीक्षा भी की जा रही है।
-डॉ. संजय जैन, सीएमओ, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed