{"_id":"697396a12e8b4383e80c37f9","slug":"six-aerobridges-and-18-hangars-will-be-built-at-the-airport-ayodhya-news-c-97-1-ayo1034-141734-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: एयरपोर्ट पर बनेंगे छह एरोब्रिज और 18 हैंगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: एयरपोर्ट पर बनेंगे छह एरोब्रिज और 18 हैंगर
Fri, 23 Jan 2026 09:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 23 Jan 2026 09:11 PM IST
विज्ञापन
16 -महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मौजूद यात्री - फाइल फोटो
अयोध्या। एयरपोर्ट के प्रस्तावित फेज-2 का निर्माण कार्य जल्द शुरू होने वाला है। निर्माण कार्य में अतिक्रमण, बिजली के तार समेत कई बाधाएं हैं। एयरपोर्ट मैनेजमेंट की ओर से इन मुद्दों पर जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ कई दौर की बातचीत हो चुकी है। आठ जनवरी को हुई बैठक में बाधाओं को जल्द दूर करने का भरोसा दिया गया है। विस्तार में छह एरोब्रिज और 18 हैंगर भी बनाए जाएंगे।
एयरपोर्ट निदेशक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि इंटरनेशनल मानकों के अनुरूप फेज-2 का विस्तार प्रस्तावित है। पहले चरण में पांच हजार मीटर लंबी बाउंड्री वॉल बनाई जानी है, जिसमें से 2800 मीटर हिस्से का काम पूरा हो गया है। इसके अलावा स्कूल शिफ्ट किया जा रहा है, हाईटेंशन पावर ट्रांसमिशन लाइन का स्थानांतरण करने के लिए निदेशालय पत्र भेजा गया है और पुरानी सड़क को मोड़ने के लिए शासन से मंजूरी मिल गई है।
फेज-2 मास्टर प्लान एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को भेज दिया है। निर्माण कार्य शुरू होने के बाद इसे पूरा करने में लगभग दो वर्ष का समय लग सकता है। मौजूदा समय में अयोध्या एयरपोर्ट से इंडिगो, अकासा, एयर इंडिया एक्सप्रेस की 15 से अधिक उड़ानें देश के बड़े शहरों के लिए संचालित हो रही हैं। मार्च से अकासा एयरलाइंस बंगलूरू के लिए और एयर इंडिया एक्सप्रेस पुणे रूट पर उड़ान शुरू होगी।
विज्ञापन
इनसेट
3750 मीटर लंबा होगा रनवे
इसके तहत 64 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में नया इंटरनेशनल टर्मिनल ब्लॉक बनाया जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए अत्याधुनिक एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर और 900 वाहनों की क्षमता वाली मल्टीलेवल पार्किंग बनाई जाएगी। साथ ही मौजूदा रनवे को 2200 मीटर से बढ़ाकर 3750 मीटर तक विस्तारित करने का प्रस्ताव है, जिससे इंटरनेशनल विमानों की लैंडिंग और टेकऑफ हो सके।