फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Sir, the complaint has been resolved, but the problem persists

Ayodhya News: साहब! शिकायत हो गई निस्तारित, लेकिन बरकरार है समस्या

Sat, 14 Feb 2026 09:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 14 Feb 2026 09:40 PM IST
विज्ञापन
Sir, the complaint has been resolved, but the problem persists
19-तारुन थाने में आयोजित समाधान दिवस में समस्या सुनते तहसीलदार दिनेश कुमार सिंह।-संवाद
अयोध्या। जिले के सभी पुलिस थानों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान तारुन थाने में बेलगरा निवासी रामप्रताप वर्मा ने शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि साहब, आईजीआरएस पर तो शिकायत निस्तारित कर दी गई, लेकिन समस्या अब भी बरकरार है। वहीं, अन्य थानों में राजस्व संबंधी अधिकांश मामले आए, जिनके निस्तारण के लिए पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीम गठित की गई।
विज्ञापन

तारुन प्रतिनिधि के अनुसार तहसीलदार दिनेश कुमार सिंह के समक्ष 17 मामले आए, जिनमें राजस्व से संबंधित 14 और पुलिस से संबंधित तीन मामले रहे। इनमें किसी का भी निस्तारण नहीं हो सका। बेलगरा निवासी रामप्रताप वर्मा ने बताया कि उन्होंने चकमार्ग खाली करवाने की शिकायत की थी। इस पर हल्का लेखपाल ने बिना पैमाइश के रिपोर्ट लगाकर 31 नवंबर को निस्तारित कर दी। अभी तक समस्या बनी है। 17 जनवरी को तहसील दिवस में जिलाधिकारी के समक्ष पेश होकर उन्होंने अतिक्रमण हटवाने का निवेदन किया, लेकिन अभी तक चकमार्ग खाली नहीं कराया गया। तहसीलदार ने लेखपाल को पैमाइश करने का निर्देश दिया। भदार खुर्द निवासी संतोष कुमार ने बताया कि विपक्षी ने उनकी जमीन में जबरन पुआल रख लिया है। कई बार शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही। हैदरगंज प्रतिनिधि के अनुसार हैदरगंज थाने में सात शिकायतें आईं। थाना प्रभारी विवेक राय ने बताया कि शिकायतों का नियमानुसार शीघ्र निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन



अमानीगंज प्रतिनिधि के अनुसार खंडासा थाने में नायब तहसीलदार रंजन वर्मा ने सुनवाई की। यहां आठ मामले आए, जिनमें सात राजस्व व एक पुलिस संबधी रहे। मौके पर किसी शिकायत का निस्तारण नहीं हुआ। रामपुर गौहनिया निवासी विधवा जहरा ने कहा कि घर के पास आबादी की जमीन पर विपक्षी कब्जा कर रहे हैं। मना करने पर अभद्रता करते हैं। रेवली निवासी कौशल्या देवी ने बताया कि उनकी बाग व बंजर की भूमि की पैमाइश की गई है, जो सही नहीं की है। पुनः पैमाइश के बाद निर्माण कराया जाए। मोहम्मदपुर निवासी रामनारायण दुबे ने बताया कि उनके यहां 21 फरवरी को लड़की की शादी है। विपक्षी के कारण सरकारी नाली व सड़क निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मिल्कीपुर प्रतिनिधि के अनुसार इनायतनगर में 11 मामले आए। इनमें एक शिकायत का निस्तारण हो सका। सरायनामू निवासी केवला अपनी पुत्री के साथ शिकायत लेकर पहुंचीं। बताया कि बंटवारे के बावजूद विपक्षी उनके हिस्से की भूमि पर निर्माण कर रहे हैं। हूंसेपुर निवासी रानी देवी ने बताया कि सुलह-समझौता के बाद भी विपक्षी रास्ते पर कब्जा कर रहे हैं। कई बार शिकायत करने पर भी सुनवाई नहीं हुई। थाना कुमारगंज में नायब तहसीलदार आनंद प्रकाश राय के समक्ष 13 मामले आए। इनमें तीन का निस्तारण हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed