{"_id":"69837e76a5549be28401acdb","slug":"shab-e-barat-was-celebrated-with-devotion-ayodhya-news-c-97-1-ayo1044-142488-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: अकीदत के साथ मनाया शब-ए-बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: अकीदत के साथ मनाया शब-ए-बरात
Wed, 04 Feb 2026 10:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 04 Feb 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
फोटो-18-गोसाईगंज कस्बे में शब ए बारात का दृश्य- संवाद
गोसाईगंज। नगर में मंगलवार को पूरी अकीदत और एहतराम के साथ शब-ए-बरात का पर्व मनाया गया। कब्रिस्तानों की विशेष साफ-सफाई की गई फूलों, अगरबत्तियों से महकाया गया। मंगलवार देर रात तक नगर की आधा दर्जन से अधिक मस्जिदों में विशेष इबादत का सिलसिला जारी रहा। लोगों ने अपने पूर्वजों की याद में कब्रिस्तानों और इलाही शहीद बाबा मजार सहित अन्य मजारों पर गुलाब के फूल चढ़ाए। इत्र व अगरबत्ती की खुशबू से माहौल भी खुशनुमा रहा।
नगर की तेलियागढ़ सराय मस्जिद, विचली मस्जिद, कटरा मस्जिद समेत अन्य मस्जिदों में रात्रि 11 बजे से एक बजे तक तालासो तस्वी नमाज अदा की गई। कुछ मस्जिदों में तकरीर भी हुई, जिसमें शबे-बारात की फजीलत पर रोशनी डाली गई। पुरुष वर्ग मस्जिदों में रात भर जागकर इबादत करता रहा, जबकि महिलाओं ने घरों में इबादत कर पूर्वजों के लिए दुआएं मांगीं। इस अवसर पर फातिहा दिलाने की परंपरा भी निभाई गई। घरों में चना और बेसन का हलवा बनाया गया। आयोजन में इकबाल हुसैन, अमरुल्लाह राइन अहमद कुरैशी, इश्तियाक अहमद, छेदी राइन शकील रहमानी, निहाल कुरैशी, तवक्कल कुरैशी, वसीम इब्ने हसन, मोहम्मद इरफान, डॉ. जावेद, डॉ. बाबर, रजब अली हाजी मोहम्मद हसन समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।