{"_id":"699c74ab178de386fa01c512","slug":"sewer-and-broken-roads-on-maniparvat-road-have-become-a-problem-ayodhya-news-c-13-1-lko1075-1618829-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: मणिपर्वत मार्ग पर सीवर और टूटी सड़क बनी मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: मणिपर्वत मार्ग पर सीवर और टूटी सड़क बनी मुसीबत
Mon, 23 Feb 2026 09:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 23 Feb 2026 09:09 PM IST
विज्ञापन
टूटी सड़क व सीवर से ओवरफ्लो होता गंदा पानी - संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन से मणि पर्वत जाने वाले मुख्य मार्ग पर कनीगंज के नोनहटिया में स्थित श्री राघवाश्रम के सामने पिछले कई वर्षों से सीवर और जर्जर सड़क की समस्या बनी हुई है। सीवर लाइन निर्माण के बाद सड़क को ठीक न किए जाने से राहगीरों, श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
सीवर लीकेज के कारण सड़क पर गंदा पानी भरा रहता है और आसपास दुर्गंध फैल रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई महीने पहले सीवर का निर्माण कराया गया था, लेकिन खुदी सड़क को दुरुस्त नहीं किया गया। आए दिन राहगीर फिसलकर गिर रहे हैं। सड़क किनारे खाली प्लॉट में सीवर का पानी भरने से प्लॉट मालिक को भी नुकसान हो रहा है।
स्थानीय निवासियों ने कई बार नगर निगम की जनसुनवाई में शिकायत की, लेकिन समाधान नहीं हुआ। मुख्यमंत्री जनसुनवाई समाधान पोर्टल पर शिकायत करने के बावजूद निस्तारण दिखाकर फाइल बंद कर दी गई। श्रीराम अवध अंध ज्ञान विद्यालय के विद्यार्थियों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खराब सड़क और बहते सीवर के पानी के कारण कई बार बच्चे गिरकर चोटिल हो चुके हैं। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।