फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Security network will be strengthened with three new police stations

Ayodhya News: तीन नए पुलिस थानों से घना होगा सुरक्षा का जाल

Wed, 27 Aug 2025 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 27 Aug 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Security network will be strengthened with three new police stations
अयोध्या। जिले के सुरक्षा घेरे का जाल और घना करने की तैयारी है। इसके लिए तीन नए थाने बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई है। इनमें दर्शननगर और हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी को उच्चीकृत करने की योजना है। जबकि, शहर में हाईवे से सटे इलाकों में नया थाना बनाने पर मंथन चल रहा है।
विज्ञापन




जिले में अभी 19 पुलिस थाने है। इनमें महिला थाने को लेकर शहरी क्षेत्र में छह और ग्रामीण क्षेत्र में 13 स्थित हैं। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से जिले में वीवीआईपी गतिविधियां बढ़ी हैं। साथ ही जिले की आबादी भी बढ़ रही है। इस लिहाज से अब नए थाने बनाने की कवायद शुरू हुई है। बीते दिनों हुई एसएसपी की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। वीवीआईपी मूवमेंट व शहर के विस्तार को देखते हुए विश्वविद्यालय, एयरपोर्ट व हाईवे से सटे अन्य इलाकों में एक नया थाना बनाने पर चर्चा हुई है।
विज्ञापन


एसएसपी ने एसपी ग्रामीण व नगर को तीनों थानों का खाका तैयार करके रिपोर्ट मांगी है। इसमें चौकियों को उच्चीकृत करने पर उससे कितनी आबादी जुड़ेगी, किन गांवों को किस थाने से जोड़ा जाएगा, इसकी कितनी उपयोगिता होगी, आदि बिंदुओं पर रिपोर्ट देनी है। इसमें जन प्रतिनिधियों की राय भी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिले के कई थानों का क्षेत्रफल काफी विस्तृत होने से फरियादियों को लंबी दौड़ लगानी पड़ती है। पूराकलंदर थाना सुल्तानपुर हाईवे पर मसौधा के पास स्थित है। पूराबाजार के निकट स्थित भगवाभीट व इसके आसपास के गांव इससे जुड़े हैं। वहीं, सनेथू, नथन का पुरवा, बैसिंह आदि गांव भी पूराकलंदर थाने में शामिल हैं। जबकि इन गांवों की दूरी दर्शननगर पुलिस चौकी से कम है। लिहाजा इन गांवों को दर्शननगर से जोड़ने पर सुगमता होगी।


शहर में हाईवे व इसके आसपास के क्षेत्र में कई नई कॉलोनिया विकसित हुई हैं। वहां से थानों की दूरी अधिक होने से निगरानी में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ती है। एक दिन के लिए भी लोगों के बाहर जाने से चोर घरों में हाथ सफा कर लेते हैं। इस क्षेत्र में नया थाना बनने से सुरक्षा घेरा मजबूत हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed