फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   SDM came out on bike, raided fertilizer shops

Ayodhya News: बाइक से निकले एसडीएम, खाद की दुकानों पर मारा छापा

Fri, 08 Aug 2025 12:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
SDM came out on bike, raided fertilizer shops
खाद की दुकान की जांच करते एसडीएम। - फोटो : खाद की दुकान की जांच करते एसडीएम।
भेलसर। रुदौली तहसील क्षेत्र के सरांयपीर गांव के सामने हाईवे पर स्थित खाद की दुकान पर अधिक दाम पर यूरिया बेचने की शिकायत पर बृहस्पतिवार को एसडीएम विकासधर दूबे ने छापा मारा। वह सरकारी गाड़ी और सुरक्षाकर्मियों को छोड़कर बाइक से ही छापा मारने पहुंच गए।
विज्ञापन

एसडीएम के सामने ही दुकानदार ने किसानों पर यूरिया के साथ जिंक लेने का दबाव बनाया तो वह भड़क गए। उन्होंने सही दर पर यूरिया बेचने की हिदायत दी। प्रधानमंत्री किसान सेवा केंद्र पर सुबह से लाइन में खड़ी बनगवां निवासी श्यामा देवी को दिए गए बिल में 267.50 रुपये की रकम दर्ज थी, लेकिन उनसे 398 रुपये वसूले गए थे। पूछताछ में दुकानदार ने कहा कि उन्हें 188 रुपये की जिंक भी दी गई है।
विज्ञापन

इसी तरह दफियापुर निवासी दिनेश चंद्र ने बताया कि उनसे भी 430 रुपये लिए गए हैं, लेकिन बिल में सिर्फ यूरिया की कीमत दर्शाई गई है। एसडीएम ने दुकानदार से स्टॉक का ब्योरा मांगा। दुकानदार ने 300 बोरी यूरिया स्टॉक में होने की जानकारी दी। एसडीएम ने जबरन जिंक देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद अपनी निगरानी में किसानों को लाइन में लगवाकर खाद का वितरण करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed