फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Satta ka Sangram: Amar Ujala team in Ayodhya.

Satta ka Sangram: अयोध्या में जनता बोली- राम मंदिर बनना अकल्पनीय, हिंदू राष्ट्र की अवधारणा साकार हो रही

Tue, 30 Apr 2024 10:56 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला टीम, अयोध्या
अमर उजाला टीम, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Tue, 30 Apr 2024 10:56 AM IST
सार

अमर उजाला की टीम सत्ता का संग्राम अभियान के तहत आज अयोध्या में है और जानने का प्रयास कर रही है कि सियासी बयार किस ओर बह रही है। इस कोशिश में सुबह चाय पर चर्चा की और जनता के मन की बात जानने का प्रयास किया।

विज्ञापन
Satta ka Sangram: Amar Ujala team in Ayodhya.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

अमर उजाला की टीम सत्ता का संग्राम अभियान के तहत ग्राउंड जीरो पर मौजूद है और जनता के मन में क्या है यह टटोलने का प्रयास कर रही है। मंगलवार को टीम अयोध्या पहुंची और वहां के स्थानीय लोगों से चाय पर चर्चा करते हुए जानने का प्रयास किया कि सियासी बयार किस ओर बह रही है?

विज्ञापन


चाय की दुकान पर बैठे यहां के निवासी दिनेश जायसवाल का कहना है कि यहां पर राम की लहर है। जनता एक बार फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प ले चुकी है। इंडिया गठबंधन के कई नेता जेल में हैं तो कई बेल पर हैं। अयोध्या में राम मंदिर बना है। इसकी कल्पना तक हमने नहीं की थी। इससे यहां का माहौल बदला है और लोगों के लिए रोजगार के अवसर खुले हैं।
विज्ञापन


इस दौरान एक अन्य बुजुर्ग का कहना है कि सरकार ने बुजुर्गों को मिलने वाली सुविधाएं खत्म कर दी है। जो कि एक मुद्दा है। मैंने भी कल्पना नहीं की थी अयोध्या में राम मंदिर बनेगा लेकिन मुद्दे भी हैं। सरकार को बुजुर्गों का ख्याल रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चाय विक्रेता नीरज का कहना है कि जब से अयोध्या में राम मंदिर बना है तब से लोगों का बड़ी संख्या में आगमन हो रहा है। लाखों लोग अयोध्या आ रहे हैं जिससे कि रोजगार के अवसर खुल रहे हैं। आमदनी बढ़ रही है। ऐसा लगता है कि ज्यादातर लोग भाजपा के पक्ष में ही हैं बाकी लोकतंत्र में हर किसी की अपनी राय होती है।  हर किसी का चाहे वो किसी भी धर्म-जाति का हो सभी का रोजगार बढ़ा है।


चर्चा में एक युवा का कहना है कि भाजपा सरकार विकास को प्राथमिकता दे रही है। अयोध्या में ढांचागत विकास हुआ है। इसके कारण लोगों की आमदनी बढ़ी है। नगर में राममय माहौल है। इससे हिंदू राष्ट्र की कल्पना भी साकार रूप लेती नजर आ रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed