फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Run for Ram programme should be expanded globally

वैश्विक स्तर पर विस्तारित हो रन फॉर राम कार्यक्रम : रक्षा

Sat, 21 Feb 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 21 Feb 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Run for Ram programme should be expanded globally
34- राम की पैड़ी परिसर में रन फॉर राम कार्यक्रम का उद्घाटन करतीं केंद्रीय  खेल राज्य मंत्री रक्
अयोध्या। क्रीड़ा भारती के संयोजन में दो दिवसीय कार्यक्रम रन फॉर राम का शुभारंभ शनिवार को हुआ। राम की पैड़ी परिसर में आयोजित संवाद कार्यक्रम में केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने कहा कि रन फॉर राम जैसे आयोजनों को बढ़ावा देने की जरूरत है। रन फॉर राम अयोध्या और यूपी तक न सीमित रहे बल्कि यह वैश्विक स्तर पर विस्तारित हो।
विज्ञापन




इससे पहले अतिथियों ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। रन फॉर राम कार्यक्रम के दूसरे दिन रविवार को दौड़ का आयोजन किया जाएगा। दौड़ में 41 किलोमीटर, 21 किलोमीटर, 10 किलोमीटर और तीन किलोमीटर की श्रेणियां निर्धारित की गई हैं। दो हजार से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है। 41 किलोमीटर में लगभग 100, 21 किलोमीटर में 800, 10 किलोमीटर में 300 और तीन किलोमीटर में करीब 900 प्रतिभागियों ने पंजीकरण करवाया है। विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। दौड़ का उद्घाटन प्रांत प्रचारक कौशल, प्रदेश सरकार के मंत्री गिरीश यादव, विधान परिषद सदस्य अवनीश सिंह और महापौर गिरीश त्रिपाठी की ओर से किया जाएगा। क्रीड़ा भारती से जुड़े अवधेश वर्मा ने कहा कि यह आयोजन केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि युवाओं में राष्ट्रभाव, अनुशासन और स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने का अभियान है।
विज्ञापन



जल्द मिलेगी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की सौगात
वहीं प्रदेश के खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि अयोध्या में निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम जल्द ही खेल विभाग को हैंडओवर किया जाएगा। 49 करोड़ अतिरिक्त खर्च कर परियोजना पूर्ण कराई गई है। जल्द ही इसे युवाओं को समर्पित कर संचालन शुरू किया जाएगा। उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए एआई समिट पर विपक्ष को घेरते हुए कहा कि विपक्ष पूरी तरह मुद्दाविहीन हो चुका है। विपक्ष नहीं चाहता कि देश तकनीकी रूप से सक्षम हो। इसलिए वह अनर्गल बयानबाजी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed