फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Road construction continues despite XEN's ban

Ayodhya News: एक्सईएन की रोक के बावजूद हो रहा सड़क निर्माण

Fri, 19 Dec 2025 01:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Road construction continues despite XEN's ban
रोक लगाए जाने के बाद भी सड़क पर लेपन कार्य करते मजदूर - फोटो : रोक लगाए जाने के बाद भी सड़क पर लेपन कार्य करते मजदूर
अमानीगंज। एक्सईएन की रोक के बावजूद ठेकेदार की ओर से मनमानी करते हुए सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। गुणवत्तापरक निर्माण कार्य न होने के चलते ग्रामीणों की शिकायत के बाद सिंचाई विभाग के एक्सईएन ने ठेकेदार को चेतावनी देते हुए निर्माण कार्य पर रोक लगा दी थी। रोक लगाए जाने के बाद भी निर्माण कार्य होने से शिकायतकर्ता ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन


सिंचाई विभाग की ओर से शारदा सहायक डबल नहर की दक्षिणी पटरी के अमरगंज पुल से राष्ट्रीय राजमार्ग 330 ए तक लगभग छह किमी सड़क का नवीनीकरण कार्य कराया जा रहा है। ठेकेदार की ओर से निर्माण में मानक की अनदेखी किए जाने पर सामाजिक कार्यकर्ता भवानी फेर मिश्र, रजा बहादुर सिंह व नागेंद्र सिंह ने विभागीय अधिकारियों से शिकायत की थी। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में सड़क की सफाई नहीं की जा रही है। डस्ट के ऊपर ही लेपन कार्य कर दिया जा रहा है। सड़क में जगह-जगह उछाल बन रहा है।
विज्ञापन


जेई रमेश यादव ने भी शिकायत की जांच के बाद उच्चाधिकारियों को इस बारे में अवगत कराया था। ग्रामीणों की शिकायत और जेई की जांच के बाद एक्सईन आरके गौतम ने भी निर्माण कार्य का निरीक्षण किया था। कमियां मिलने पर अधिशासी अभियंता ने ठेकेदार को निर्माण कार्य रोकने का निर्देश दिया था। इसके बावजूद बृहस्पतिवार को ठेकेदार की ओर से लेपन कार्य कराया जा रहा था। अधिशासी अभियंता आरके गौतम का कहना है कि निर्माण पर रोक लगाई गई थी। इसके बाद भी यदि नया निर्माण किया गया है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed