{"_id":"6619797be8fcb4931a07f0ad","slug":"rikabganj-ridganj-road-caved-in-at-two-places-scope-may-increase-ayodhya-news-c-13-1-lko1045-682600-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: रिकाबगंज-रीडगंज मार्ग दो स्थानों पर धंसा, बढ़ सकता है दायरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: रिकाबगंज-रीडगंज मार्ग दो स्थानों पर धंसा, बढ़ सकता है दायरा
विज्ञापन
अयोध्या। रिकाबगंज-रीडगंज मार्ग दो स्थानों पर धंस गया है। इसका दायरा अभी और बढ़ सकता है। सीवर लाइन बिछाए जाने के समय की खामी अब सामने आ रही है। लोक निर्माण विभाग ने जल निगम को पत्र लिखकर सड़क को दुरुस्त कराने की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके पहले रामपथ भी कई स्थानों पर धंस चुका है।
रिकाबगंज से रीडगंज जाने वाला मार्ग चौक घंटाघर से पहले धंस गया है। इसी तरह रीडगंज चौराहे पर पुलिस बूथ के पास भी दो गड्ढे हो गए हैं। इस मार्ग पर जल निगम की ओर से अमृत योजना के तहत सीवर लाइन बिछाई गई थी। सीवर लाइन बिछाए जाने के बाद पीडब्ल्यूडी ने क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत भी करवा दी थी। अचानक दो स्थानों पर सड़क के धंस जाने से पीडब्ल्यूडी और जल निगम दोनों सवालों के घेरे में आ गए हैं।
इस बारे में लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता वीडी तिवारी ने बताया कि दोनों स्थानों पर सड़क जल निगम की लापरवाही के चलते धंसी है। जल निगम की ओर से सीवर लाइन की पाइप बिछाए जाने के दौरान जिन स्थानों पर चेंबर बनाए गए, वहां मानक के अनुसार काम नहीं करवाया गया। इसी के चलते यह स्थिति उत्पन्न हुई है। जेई ने बताया कि विभाग की ओर से जल निगम के जेई विवेक को पत्र लिखा गया है। इसमें कहा गया है कि सीवर लाइन के चेंबर वाले स्थानों पर मानक के अनुसार काम करवाकर सड़क की पेंटिंग कराएं।
विज्ञापन
रीडगंज में आनन-फानन गड्ढा पाटने का प्रयास
रीडगंज चौराहे पर हुए गड्ढे को आनन-फानन पाटने का प्रयास किया गया। शुक्रवार को दोपहर बाद एक जेसीबी की मदद से जहां पर सड़क धंसी थी, वहां मिट्टी और गिट्टी डालकर पाट दिया गया। पीडब्ल्यूडी का कहना है कि जल निगम को पहले चेंबर सही करवाकर फिर सड़क की पेंटिंग करानी चाहिए थी।